मऊगंज में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल:पटेहरा में हादसा, दुकान बंद कर घर लौट रहा था, प्राथमिक इलाज के बाद रीवा रेफर

मऊगंज में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार घायल:पटेहरा में हादसा, दुकान बंद कर घर लौट रहा था,  प्राथमिक इलाज के बाद रीवा रेफर

मऊगंज जिले के पटेहरा में रीवा-बनारस नेशनल हाईवे 135 पर बीती रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार रवि कोरी गंभीर रूप से घायल हो गए। वे दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर गए। हादसे में उनके सिर और हाथ में चोटें आईं। राहगीर अस्पताल लेकर पहुंचा हादसे के बाद वहां से गुजर रहे सूरज जायसवाल ने घायल रवि को मऊगंज के सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक इलाज किया। हालत गंभीर होने पर उन्हें रीवा के संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल रेफर कर दिया गया पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *