मंदाकिनी नदी की बाढ़ में चित्रकूट डूबा:बिहार के 6 जिलों में हाई अलर्ट, राजस्थान में 17 जिलों में सूखे जैसे हालात

मंदाकिनी नदी की बाढ़ में चित्रकूट डूबा:बिहार के 6 जिलों में हाई अलर्ट, राजस्थान में 17 जिलों में सूखे जैसे हालात

मध्यप्रदेश के सतना, चित्रकूट, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में बाढ़ जैसे हालात हैं। चित्रकूट में मंदाकिनी नदी करीब 30 फीट ऊंची बह रही है। घाट किनारे करीब 400 दुकानें डूब चुकी हैं। लोग घरों और होटलों में फंसे हैं। SDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। 36 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। पटना का दीघा घाट डूब चुका है। वहीं, बगहा के डुमरिया घाट पर गंडक नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। 6 जिलों को हाई अलर्ट पर रखा है। राजस्थान में बारिश नहीं होने और धूप रहने से जयपुर समेत 15 शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज हुआ। इस साल मानसून के कमजोर रहने के कारण जयपुर सहित 17 जिलों में सूखे जैसे हालात हैं। ओडिशा के तीन जिलों में 67,000 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, वहीं मौसम विभाग ने राज्य के उत्तरी और तटीय क्षेत्रों में 2 सितंबर तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है, जिससे स्थिति और खराब हो सकती है।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *