मंदसौर के मऊखेड़ा में रहवासी इलाके में निकला मगरमच्छ:वन विभाग की टीम ने सुबह 4 बजे पकड़ा, सुरक्षित रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ा

मंदसौर के मऊखेड़ा में रहवासी इलाके में निकला मगरमच्छ:वन विभाग की टीम ने सुबह 4 बजे पकड़ा, सुरक्षित रेस्क्यू कर चंबल नदी में छोड़ा

मंदसौर के मऊखेड़ा गांव में रविवार रात एक मगरमच्छ रहवासी इलाके में पहुंच गया। रात करीब 2:30 बजे लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत पुलिस की 112 सेवा को सूचना दी। पुलिस ने वन विभाग को जानकारी दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा सीतामऊ परिक्षेत्र सहायक जितेंद्र सिंह पंवार के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को घेरकर रेस्क्यू शुरू किया। टीम में वनरक्षक हिमांशु गिरी, कादर और शुभम शामिल रहे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 4 बजे मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया। रेस्क्यू के दौरान टीम ने सावधानी बरतते हुए मगरमच्छ को काबू में किया। इस दौरान आसपास के ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे। चंबल नदी में छोड़ा मगरमच्छ को पकड़ने के बाद वन विभाग की टीम उसे बसई क्षेत्र में चंबल नदी के सुरक्षित स्थान पर ले गई। यहां उसे नदी में छोड़ दिया गया। मगरमच्छ के रेस्क्यू होने और सुरक्षित जगह पहुंचाए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। प्रशिक्षित टीम ने किया रेस्क्यू जिला फॉरेस्ट अधिकारी संजय रायखेरे ने बताया कि मगरमच्छ के रेस्क्यू का काम प्रशिक्षित टीम द्वारा पूरी सावधानी के साथ किया जाता है। टीम ने भी मऊखेड़ा में सावधानी से रेस्क्यू कर मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *