बक्सर के डुमरांव में रविवार को बिहार सरकार के योजना एवं आवास विभाग के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। मंत्री बनने के बाद डुमरांव में उनके पहले आगमन को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। समारोह स्थल पर पहुंचने पर मंत्री कुशवाहा का फूल-मालाओं और गमछा पहनाकर स्वागत किया गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू नेता श्रीकांत सिंह कुशवाहा ने की, जबकि संचालन जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने किया। मौके पर जदयू के वर्तमान जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कुछ दलों ने राजनीति को परिवार तक सीमित किया अपने संबोधन के दौरान मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने विपक्ष, विशेषकर राजद सुप्रीमो लालू यादव पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवारवाद ने बिहार की राजनीति को काफी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि कुछ दलों ने राजनीति को परिवार तक सीमित कर दिया है, जहां एक के बाद एक रिश्तेदारों को टिकट दिए जाते हैं। बेटा, बहू के बाद साली को राजनीति में बढ़ाने की कोशिश मंत्री कुशवाहा ने तंज कसते हुए कहा कि अब स्थिति यह हो गई है कि बेटा, बहू के बाद साली तक को राजनीति में आगे बढ़ाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में अब राजनीति का स्वरूप बदल रहा है। मंत्री ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मार्गदर्शन में राज्य तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का काम जारी
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा और पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने दावा किया कि सरकार ने जातिगत भेदभाव को कम करने और समाज के सभी वर्गों को समान अवसर देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार का मुख्य उद्देश्य गरीबों, वंचितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा करना है। योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना को मजबूत करना है। जदयू नेता श्रीकांत सिंह कुशवाहा ने कहा कि सरकार ने अपराधियों पर लगाम लगाकर बिहार में बहार लाया है। आज पूरा बिहार एनडीए की कार्यशैली से खुश है। जनता संतुष्ट महसूस कर रही है।
क्षेत्र में चल रही योजनाओं और विकास की जानकारी दी
इस मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अजय चंद लोदी, नगर अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता, आयोध्या केशरी, नथुनी खरवार, लालजी चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, संत गोंड, लक्ष्मण कुशवाहा, नंदलाल कुशवाहा, विशोका चंद, संजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेश कुशवाहा, संतोष चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। समारोह के दौरान योजना विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने क्षेत्र में चल रही योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के विश्वास और समर्थन से ही विकास कार्यों को गति मिलती है। यह नागरिक अभिनंदन समारोह राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहा, जहां एक ओर मंत्री का जोरदार स्वागत हुआ, वहीं दूसरी ओर उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला कर आगामी राजनीतिक समीकरणों के संकेत भी दिए। बक्सर के डुमरांव में रविवार को बिहार सरकार के योजना एवं आवास विभाग के मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा का नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। मंत्री बनने के बाद डुमरांव में उनके पहले आगमन को लेकर एनडीए कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। समारोह स्थल पर पहुंचने पर मंत्री कुशवाहा का फूल-मालाओं और गमछा पहनाकर स्वागत किया गया। शहर के विभिन्न स्थानों पर भी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू नेता श्रीकांत सिंह कुशवाहा ने की, जबकि संचालन जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने किया। मौके पर जदयू के वर्तमान जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कुछ दलों ने राजनीति को परिवार तक सीमित किया अपने संबोधन के दौरान मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने विपक्ष, विशेषकर राजद सुप्रीमो लालू यादव पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि परिवारवाद ने बिहार की राजनीति को काफी नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि कुछ दलों ने राजनीति को परिवार तक सीमित कर दिया है, जहां एक के बाद एक रिश्तेदारों को टिकट दिए जाते हैं। बेटा, बहू के बाद साली को राजनीति में बढ़ाने की कोशिश मंत्री कुशवाहा ने तंज कसते हुए कहा कि अब स्थिति यह हो गई है कि बेटा, बहू के बाद साली तक को राजनीति में आगे बढ़ाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में अब राजनीति का स्वरूप बदल रहा है। मंत्री ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मार्गदर्शन में राज्य तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का काम जारी
इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता अंजुम आरा, जिलाध्यक्ष राजकुमार शर्मा और पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने दावा किया कि सरकार ने जातिगत भेदभाव को कम करने और समाज के सभी वर्गों को समान अवसर देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार का मुख्य उद्देश्य गरीबों, वंचितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की रक्षा करना है। योजनाओं के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का काम किया जा रहा है। मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार की प्राथमिकता रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना को मजबूत करना है। जदयू नेता श्रीकांत सिंह कुशवाहा ने कहा कि सरकार ने अपराधियों पर लगाम लगाकर बिहार में बहार लाया है। आज पूरा बिहार एनडीए की कार्यशैली से खुश है। जनता संतुष्ट महसूस कर रही है।
क्षेत्र में चल रही योजनाओं और विकास की जानकारी दी
इस मौके पर जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अजय चंद लोदी, नगर अध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता, आयोध्या केशरी, नथुनी खरवार, लालजी चौधरी, लक्ष्मण चौधरी, संत गोंड, लक्ष्मण कुशवाहा, नंदलाल कुशवाहा, विशोका चंद, संजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजेश कुशवाहा, संतोष चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। समारोह के दौरान योजना विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे, जिन्होंने क्षेत्र में चल रही योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी साझा की। कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता के विश्वास और समर्थन से ही विकास कार्यों को गति मिलती है। यह नागरिक अभिनंदन समारोह राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहा, जहां एक ओर मंत्री का जोरदार स्वागत हुआ, वहीं दूसरी ओर उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला कर आगामी राजनीतिक समीकरणों के संकेत भी दिए।


