Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कजलीखेड़ा थाना इलाके में आयोजित शहर के एक निगरानी बदमाश की शादी में शामिल होना दो पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। बदमाश की शादी समारोह में पुलिसकर्मियों के पहुंचने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस विभाग ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है। बता दें कि, दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, मामले में पुलिस अफसरों ने वायरल तस्वीरे सामने आने के बाद उनकी जांच कराई। तस्वीरें सही पाई जाने के बाद ये कार्रवाई की गई है।
खबर अपडेट हो रही है…

