झगड़े में बीचबचाव करने पर पिता-पुत्रों पर चाकू से हमला:जनेश्वर मिश्र पार्क के पास रिक्शा चालक से चल रहा था पैसे का विवाद

झगड़े में बीचबचाव करने पर पिता-पुत्रों पर चाकू से हमला:जनेश्वर मिश्र पार्क के पास रिक्शा चालक से चल रहा था पैसे का विवाद

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के गेट नंबर-1 के पास रिक्शा चालक के पैसों के लेनदेन के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे पिता और उनके दो बेटों पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में तीनों घायल हो गए। उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित महिला ने गोमतीनगर विस्तार थाने में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। विशालखंड-4, गोमतीनगर निवासी किरन ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि रिक्शा चालक शाहबान का रिक्शा मालिक रामतेज से बकाया पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। रामतेज अपने साथी आशु कनौजिया के साथ शाहबान से रुपए मांगने पहुंचा था। शाहबान ने कुछ-कुछ करके रकम लौटाने की बात कही। इसी दौरान आशु उससे गाली-गलौज कर विवाद करने लगा। रामतेज उसे समझाकर वहां से ले गया। कुछ देर बाद दोस्त को बुलाकर फिर पहुंचा आरोपी आरोप है कि कुछ देर बाद आशु कनौजिया अपने दोस्त रोहित कनौजिया को बुलाकर जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नंबर-1 के पास पहुंच गया। दोनों शाहबान से विवाद करने लगे। विवाद होता देख किरन के पति अवधेश कुमार बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि आशु ने अवधेश को पीछे से पकड़ लिया, जबकि रोहित ने चाकू से उन पर कई वार कर दिए। अवधेश को बचाने के लिए उनके बेटे प्रिन्स और अर्जुन भी पहुंचे। आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। प्रिन्स के कंधे और सिर में चोट आई, जबकि अर्जुन की कलाई घायल हो गई। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया। मामले में थाना प्रभारी गोमतीनगर विस्तार गौरव बाजपाई का कहना है आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच चल रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *