भोपाल के मुगालिया हाट में आज शिविर:इलेक्ट्रिक बस से पहुंचे कमिश्नर-आईजी; 30 गांव के लोगों की समस्याएं दूर करेंगे

भोपाल के मुगालिया हाट में आज शिविर:इलेक्ट्रिक बस से पहुंचे कमिश्नर-आईजी; 30 गांव के लोगों की समस्याएं दूर करेंगे

भोपाल के मुगालिया हाट में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर शुरू हो गया है। इसमें आसपास के 30 गांव के लोगों की विभिन्न समस्याएं दूर की जाएगी। शिविर में शामिल होने के लिए कमिश्नर कर्मवीर शर्मा, आईजी राजेश सिंह चंदेल, कलेक्टर प्रियंक मिश्रा समेत अन्य जिला अधिकारी 2 इलेक्ट्रिक बसों से रवाना हुए। एसपी देहात पंकज पांडे, जिला पंचायत सीईओ इला तिवारी समेत जिला अधिकारी भोपाल कलेक्टोरेट से इलेक्ट्रिक बस में सवार हुए और मुगालिया हाट पहुंचे। बता दें कि ईंधन बचाने का संदेश देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इलेक्ट्रिक कार की सवारी कर रहे तो जगदीशपुर में हुई कैबिनेट मीटिंग में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री, सभी मंत्री और अधिकारी इलेक्ट्रिक बसों से ही गए थे। इन्हें लेकर शिविर में होगी सुनवाई
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई, लोक सेवा गारंटी अधिनियम और राजस्व प्रकरण की समीक्षा के साथ किसान आईडी, आयुष्मान भारत कार्ड, समग्र ई-केवाईसी, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन को लेकर शिविर में सुनवाई होगी। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। उद्यमियों से संवाद भी करेंगे
हुजूर तहसील के फंदा विकासखंड की ग्राम पंचायत मुगालिया हाट में लगे शिविर में शाम तक लोगों की समस्याओं और ग्राम पंचायतों से संबंधित प्रकरण का एक ही स्थान पर निराकरण किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्र के उद्यमियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों पर भी चर्चा की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *