भोजपुर- मोबाइल चोरी विवाद में दो दोस्तों को मारा चाकू:दूध लेकर घर लौट रहे युवक को घेरा, बीच-बचाव में दूसरे दोस्त भी घायल

भोजपुर- मोबाइल चोरी विवाद में दो दोस्तों को मारा चाकू:दूध लेकर घर लौट रहे युवक को घेरा, बीच-बचाव में दूसरे दोस्त भी घायल

भोजपुर में विजयदशमी के दिन हुए विवाद को लेकर गुरुवार को दो दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों में बड़का लौहर गांव निवासी संतोष सिंह के 23 वर्षीय पुत्र लखनदेव सिंह और छपरा पर गांव निवासी मुन्ना यादव के 22 वर्षीय पुत्र बिटू यादव शामिल हैं। घटना के बाद दोनों को परिजनों की मदद से इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। जख्मी बिटू यादव ने गांव के ही गोलू पांडेय समेत तीन लोगों पर चाकू मारकर जख्मी करने का आरोप लगाया है। घटना जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बड़का लौहर गांव की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मोबाइल चोरी के आरोप को लेकर हुआ था विवाद जख्मी बिटू यादव ने बताया कि विजयदशमी के दिन गांव के एक लड़के का मोबाइल चोरी हो गया था। मोबाइल चोरी होने के बाद उक्त लड़का उन दोनों दोस्तों पर शक करते हुए आरोप लगा रहा था। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। हालांकि, बाद में मामला शांत हो गया था, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद संबंधित लड़का उन्हें मारने की धमकी दे रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों दोस्तों पर हमला किए जाने की बात सामने आई है। दूध लेकर लौट रहे थे दोनों दोस्त, घेरकर किया हमला बिटू यादव ने बताया कि वह अपने दोस्त लखनदेव सिंह के साथ दूध लेकर पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान आरोपितों ने लखनदेव सिंह को घेर लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। दोस्त को बचाने के लिए जब बिटू यादव बीच-बचाव करने पहुंचा, तो उसके कंधे पर दांत से काट लिया गया और दाहिने हाथ में चाकू मार दी गई। इस हमले में दोनों घायल हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस कर रही मामले की जांच जख्मी बिटू यादव ने गोलू पांडेय समेत तीन लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से घटना की जांच कर रही है। मामले में आरोपों की पुष्टि और घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। भोजपुर में विजयदशमी के दिन हुए विवाद को लेकर गुरुवार को दो दोस्तों पर चाकू से हमला कर दिया गया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मियों में बड़का लौहर गांव निवासी संतोष सिंह के 23 वर्षीय पुत्र लखनदेव सिंह और छपरा पर गांव निवासी मुन्ना यादव के 22 वर्षीय पुत्र बिटू यादव शामिल हैं। घटना के बाद दोनों को परिजनों की मदद से इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। जख्मी बिटू यादव ने गांव के ही गोलू पांडेय समेत तीन लोगों पर चाकू मारकर जख्मी करने का आरोप लगाया है। घटना जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बड़का लौहर गांव की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मोबाइल चोरी के आरोप को लेकर हुआ था विवाद जख्मी बिटू यादव ने बताया कि विजयदशमी के दिन गांव के एक लड़के का मोबाइल चोरी हो गया था। मोबाइल चोरी होने के बाद उक्त लड़का उन दोनों दोस्तों पर शक करते हुए आरोप लगा रहा था। इसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। हालांकि, बाद में मामला शांत हो गया था, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद संबंधित लड़का उन्हें मारने की धमकी दे रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों दोस्तों पर हमला किए जाने की बात सामने आई है। दूध लेकर लौट रहे थे दोनों दोस्त, घेरकर किया हमला बिटू यादव ने बताया कि वह अपने दोस्त लखनदेव सिंह के साथ दूध लेकर पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान आरोपितों ने लखनदेव सिंह को घेर लिया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। दोस्त को बचाने के लिए जब बिटू यादव बीच-बचाव करने पहुंचा, तो उसके कंधे पर दांत से काट लिया गया और दाहिने हाथ में चाकू मार दी गई। इस हमले में दोनों घायल हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस कर रही मामले की जांच जख्मी बिटू यादव ने गोलू पांडेय समेत तीन लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से घटना की जांच कर रही है। मामले में आरोपों की पुष्टि और घटना के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *