बिहार सरकार की ‘मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना’ के तहत कुदरा में सड़क निर्माण का काम डेडलाइन के बाद भी अधूरा है। एनएच-2 जीटी रोड से बलिपुर पश्चिमी तक 1.784 किमी लंबी यह सड़क 29 अगस्त 2025 को शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक पूरी होनी थी, पर अब तक अधूरा है। यह सड़क ग्रामीण कार्य विभाग, मोहनिया और संवेदक विकास कुमार सिंह के जिम्मे है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की सुस्ती से संवेदक ने काम रोक दिया है। सड़क पर सिर्फ गिट्टी बिछी है, जिससे राहगीरों और बाइक सवारों को हादसे का डर रहता है। बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों को रोज आने-जाने में दिक्कत होती है। लागत और एग्रीमेंट की रकम खाली बोर्ड पर लागत और एग्रीमेंट की रकम खाली है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं। अधिकारियों ने कभी मौके पर जाकर काम की जांच नहीं की। नाराज ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जांच, संवेदक पर कार्रवाई और सड़क जल्द बनाने की मांग की है। बिहार सरकार की ‘मुख्यमंत्री ग्राम सम्पर्क योजना’ के तहत कुदरा में सड़क निर्माण का काम डेडलाइन के बाद भी अधूरा है। एनएच-2 जीटी रोड से बलिपुर पश्चिमी तक 1.784 किमी लंबी यह सड़क 29 अगस्त 2025 को शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक पूरी होनी थी, पर अब तक अधूरा है। यह सड़क ग्रामीण कार्य विभाग, मोहनिया और संवेदक विकास कुमार सिंह के जिम्मे है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग की सुस्ती से संवेदक ने काम रोक दिया है। सड़क पर सिर्फ गिट्टी बिछी है, जिससे राहगीरों और बाइक सवारों को हादसे का डर रहता है। बच्चों, बुजुर्गों, मरीजों को रोज आने-जाने में दिक्कत होती है। लागत और एग्रीमेंट की रकम खाली बोर्ड पर लागत और एग्रीमेंट की रकम खाली है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल उठते हैं। अधिकारियों ने कभी मौके पर जाकर काम की जांच नहीं की। नाराज ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जांच, संवेदक पर कार्रवाई और सड़क जल्द बनाने की मांग की है।

