भोजपुर में 6 साल के बच्चे की मौत:बेहोशी की हालत में स्कॉर्पियो में मिला, गेट का शीशा लॉक था; चाचा बोले- दम घुटने से गई जान

भोजपुर में 6 साल के बच्चे की मौत:बेहोशी की हालत में स्कॉर्पियो में मिला, गेट का शीशा लॉक था; चाचा बोले- दम घुटने से गई जान

भोजपुर के गड़हनी पेट्रोल पंप के पास शनिवार को सड़क किनारे खड़ी बंद स्कॉर्पियो में दम घुटने से एक बच्चे की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान दीपक कुमार के पुत्र कृष्णा कुमार(6) के तौर पर हुई है। परिवार मूल रूप से पटना जिला के महिनवा गांव का रहने वाला है। वह अपने माता-पिता के साथ ग्रहणी बाजार स्थित किराए के मकान में रहता था। पिता समोसा-छोले की दुकान पर काम करते हैं। घटना के गड़हनी थाना क्षेत्र की है। ‘सुबह घर से निकला था, फिर वापस नहीं लौटा’ मृतक के चाचा ने बताया कि वह घर से सुबह करीब 11 बजे निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। खोजबीन के दौरान परिजन पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। वहां खड़ी स्कॉर्पियो के अंदर झांककर देखा तो बच्चा अंदर बंद था। चारों गेट का शीशा लॉक था। किसी तरह गेट खोलकर उसे बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ‘दम घुटने से हुई मौत’ चाचा ने बंद स्कॉर्पियो में दम घुटने के कारण अपने भतीजे की मौत होने की बात कही है। साथ ही उसने कहा है कि वह स्कॉर्पियो में कैसे घुसा, किसने गाड़ी का शीशा चढ़ाया था। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। सीसीटीवी कैमरा देखने के बाद स्पष्ट हो पाएगा। घटना के बाद मृत बच्चे के घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर के गड़हनी पेट्रोल पंप के पास शनिवार को सड़क किनारे खड़ी बंद स्कॉर्पियो में दम घुटने से एक बच्चे की मौत हो गई। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान दीपक कुमार के पुत्र कृष्णा कुमार(6) के तौर पर हुई है। परिवार मूल रूप से पटना जिला के महिनवा गांव का रहने वाला है। वह अपने माता-पिता के साथ ग्रहणी बाजार स्थित किराए के मकान में रहता था। पिता समोसा-छोले की दुकान पर काम करते हैं। घटना के गड़हनी थाना क्षेत्र की है। ‘सुबह घर से निकला था, फिर वापस नहीं लौटा’ मृतक के चाचा ने बताया कि वह घर से सुबह करीब 11 बजे निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। खोजबीन के दौरान परिजन पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। वहां खड़ी स्कॉर्पियो के अंदर झांककर देखा तो बच्चा अंदर बंद था। चारों गेट का शीशा लॉक था। किसी तरह गेट खोलकर उसे बाहर निकाला। बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ‘दम घुटने से हुई मौत’ चाचा ने बंद स्कॉर्पियो में दम घुटने के कारण अपने भतीजे की मौत होने की बात कही है। साथ ही उसने कहा है कि वह स्कॉर्पियो में कैसे घुसा, किसने गाड़ी का शीशा चढ़ाया था। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। सीसीटीवी कैमरा देखने के बाद स्पष्ट हो पाएगा। घटना के बाद मृत बच्चे के घर में कोहराम मच गया है। परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *