भोजपुर जिले के बामपाली स्थित एक निजी स्कूल परिसर में रविवार को 3rd ओपन डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। भोजपुर जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे 4 से 18 वर्ष तक के स्केटर्स ने हिस्सा लिया। बच्चों ने स्केटिंग ट्रैक पर अपनी रफ्तार, संतुलन और तकनीक का शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों में भी खासा उत्साह और जुनून देखने को मिला। अलग-अलग मुकाबले कराए गए प्रतियोगिता में आयु वर्ग के अनुसार अलग-अलग मुकाबले कराए गए। सबसे पहले 4 से 6 वर्ष आयु वर्ग की बालिका प्रतिभागियों के बीच मुकाबला हुआ। इसके बाद इसी आयु वर्ग के बाल प्रतिभागियों ने स्केटिंग ट्रैक पर अपनी प्रतिभा दिखाई। शुरुआती उम्र के इन नन्हें स्केटर्स का उत्साह देखते ही बन रहा था। कई बच्चे पहली बार बड़े स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेते नजर आए, जबकि कुछ प्रतिभागियों ने अपनी बेहतर स्केटिंग तकनीक और रफ्तार से दर्शकों का ध्यान खींचा। इसके बाद अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों के बीच मुकाबले कराए गए। अभिभावकों ने बढ़ाया उत्साह आयोजकों की ओर से प्रतियोगिता में शामिल बच्चों के लिए आवश्यक सुविधाओं और व्यवस्थाओं का इंतजाम किया गया था। प्रतियोगिता के दौरान स्केटर्स अपने प्रदर्शन को लेकर उत्साहित नजर आए। वहीं, बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। बच्चों के ट्रैक पर उतरते ही अभिभावक उनका उत्साह बढ़ाते नजर आए। इनकी रही भूमिका आयोजन को सफल बनाने में भोजपुर डिस्ट्रिक रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की सचिव रीना कुमारी, बिहार रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की जेनरल सेक्रेटरी तक्षी जेहरा जेहरा, मुख्य अतिथि अमित कुमार, अभिषेक रोलर स्केटिंग अकादमी के अभिषेक कुमार, नेशनल रेफरी अभिषेक कुमार, विश्वजीत कुमार समेत अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अभिषेक कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में रोलर स्केटिंग के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। भोजपुर जिले के बामपाली स्थित एक निजी स्कूल परिसर में रविवार को 3rd ओपन डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। भोजपुर जिला रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे 4 से 18 वर्ष तक के स्केटर्स ने हिस्सा लिया। बच्चों ने स्केटिंग ट्रैक पर अपनी रफ्तार, संतुलन और तकनीक का शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता को लेकर प्रतिभागियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों में भी खासा उत्साह और जुनून देखने को मिला। अलग-अलग मुकाबले कराए गए प्रतियोगिता में आयु वर्ग के अनुसार अलग-अलग मुकाबले कराए गए। सबसे पहले 4 से 6 वर्ष आयु वर्ग की बालिका प्रतिभागियों के बीच मुकाबला हुआ। इसके बाद इसी आयु वर्ग के बाल प्रतिभागियों ने स्केटिंग ट्रैक पर अपनी प्रतिभा दिखाई। शुरुआती उम्र के इन नन्हें स्केटर्स का उत्साह देखते ही बन रहा था। कई बच्चे पहली बार बड़े स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेते नजर आए, जबकि कुछ प्रतिभागियों ने अपनी बेहतर स्केटिंग तकनीक और रफ्तार से दर्शकों का ध्यान खींचा। इसके बाद अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागियों के बीच मुकाबले कराए गए। अभिभावकों ने बढ़ाया उत्साह आयोजकों की ओर से प्रतियोगिता में शामिल बच्चों के लिए आवश्यक सुविधाओं और व्यवस्थाओं का इंतजाम किया गया था। प्रतियोगिता के दौरान स्केटर्स अपने प्रदर्शन को लेकर उत्साहित नजर आए। वहीं, बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में अभिभावक भी कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे। बच्चों के ट्रैक पर उतरते ही अभिभावक उनका उत्साह बढ़ाते नजर आए। इनकी रही भूमिका आयोजन को सफल बनाने में भोजपुर डिस्ट्रिक रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की सचिव रीना कुमारी, बिहार रोलर स्केटिंग एसोसिएशन की जेनरल सेक्रेटरी तक्षी जेहरा जेहरा, मुख्य अतिथि अमित कुमार, अभिषेक रोलर स्केटिंग अकादमी के अभिषेक कुमार, नेशनल रेफरी अभिषेक कुमार, विश्वजीत कुमार समेत अन्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अभिषेक कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में रोलर स्केटिंग के प्रति रुचि बढ़ाना और उन्हें जिला, राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है।

