भोजपुर में रोड एक्सीटेंड में ड्राइवर की मौत:ऑटो खराब होने के बाद दोस्त के साथ जा रहा था, पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर

भोजपुर में रोड एक्सीटेंड में ड्राइवर की मौत:ऑटो खराब होने के बाद दोस्त के साथ जा रहा था, पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर

भोजपुर में सड़क हादसे में घायल ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई। प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। मृतक दया शंकर सिंह(55) मुफस्सिल के खजुरिया गांव का रहने वाला था। घटना गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बड़का गांव पुल के पास की है। मृतक के भतीजे दिलीप सिंह ने बताया कि उनका ऑटो खराब हो गया था। गाड़ी का सामान लेने के लिए शुक्रवार की सुबह गांव के ही धर्मेंद्र ठाकुर के साथ आरा आ रहा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। धर्मेंद्र ठाकुर को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था। जबकि चाचा को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। घर में मचा कोहराम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। दया शंकर सिंह सात भाई-बहन में चौथे स्थान पर थे। परिवार में पत्नी रूबी देवी, एक पुत्र संदीप कुमार और पुत्री सलोनी कुमारी है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में सड़क हादसे में घायल ऑटो ड्राइवर की मौत हो गई। प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा था। मृतक दया शंकर सिंह(55) मुफस्सिल के खजुरिया गांव का रहने वाला था। घटना गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बड़का गांव पुल के पास की है। मृतक के भतीजे दिलीप सिंह ने बताया कि उनका ऑटो खराब हो गया था। गाड़ी का सामान लेने के लिए शुक्रवार की सुबह गांव के ही धर्मेंद्र ठाकुर के साथ आरा आ रहा रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। धर्मेंद्र ठाकुर को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया था। जबकि चाचा को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। घर में मचा कोहराम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। दया शंकर सिंह सात भाई-बहन में चौथे स्थान पर थे। परिवार में पत्नी रूबी देवी, एक पुत्र संदीप कुमार और पुत्री सलोनी कुमारी है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *