कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज एक दिवसीय दौरे पर पटना आ रहे हैं। वे बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन पटना के बापू सभागार में होगा। समारोह में श्री बाबू के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान, बिहार के निर्माण और सामाजिक सुधारों से जुड़े कार्यों को याद किया जाएगा। इसके बाद 1:30 बजे खड़गे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की अगुवाई कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस की ओर से समारोह की तैयारियां की गई हैं। खड़गे के दौरे को प्रदेश में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। डॉ. श्रीकृष्ण सिंह को आधुनिक बिहार के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले नेताओं में गिना जाता है। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य के प्रशासनिक, शैक्षणिक और औद्योगिक विकास के लिए कई पहल की थी। जयंती समारोह में उनके राजनीतिक जीवन, विचारों और जनसेवा के कार्यों पर चर्चा होगी। श्रीकृष्ण सिंह का जीवन वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित था अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह का जीवन वंचित, शोषित और समाज के हाशिए पर रहने वाले लोगों के उत्थान के लिए समर्पित था। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका और आजादी के बाद बिहार के विकास में उनके योगदान को याद किया।
जमींदारी उन्मूलन और सामाजिक समानता पर रहेगा जोर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने जमींदारी प्रथा समाप्त करने में श्रीकृष्ण सिंह की भूमिका को सामाजिक और आर्थिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने देवघर के ऐतिहासिक मंदिर में दलितों के प्रवेश से जुड़ी उनकी पहल का भी उल्लेख किया। इसे जातिगत भेदभाव और सामाजिक बहिष्कार के खिलाफ संघर्ष का महत्वपूर्ण उदाहरण बताया गया। कांग्रेस के अनुसार, समारोह का उद्देश्य युवा पीढ़ी और आम लोगों को श्री बाबू के आदर्शों, राजनीतिक विरासत और सामाजिक समानता के विचारों से परिचित कराना है। पार्टी उनके योगदान के माध्यम से सामाजिक न्याय, समानता और समावेशी विकास के मूल्यों को आगे बढ़ाना चाहती है। राजेश राम ने राज्य के नागरिकों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में समारोह में शामिल होने की अपील की। खड़गे के पटना दौरे के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी को प्रदेश कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज एक दिवसीय दौरे पर पटना आ रहे हैं। वे बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर आयोजित समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन पटना के बापू सभागार में होगा। समारोह में श्री बाबू के स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान, बिहार के निर्माण और सामाजिक सुधारों से जुड़े कार्यों को याद किया जाएगा। इसके बाद 1:30 बजे खड़गे विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की अगुवाई कांग्रेस के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस की ओर से समारोह की तैयारियां की गई हैं। खड़गे के दौरे को प्रदेश में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। डॉ. श्रीकृष्ण सिंह को आधुनिक बिहार के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले नेताओं में गिना जाता है। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य के प्रशासनिक, शैक्षणिक और औद्योगिक विकास के लिए कई पहल की थी। जयंती समारोह में उनके राजनीतिक जीवन, विचारों और जनसेवा के कार्यों पर चर्चा होगी। श्रीकृष्ण सिंह का जीवन वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित था अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह का जीवन वंचित, शोषित और समाज के हाशिए पर रहने वाले लोगों के उत्थान के लिए समर्पित था। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका और आजादी के बाद बिहार के विकास में उनके योगदान को याद किया।
जमींदारी उन्मूलन और सामाजिक समानता पर रहेगा जोर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने जमींदारी प्रथा समाप्त करने में श्रीकृष्ण सिंह की भूमिका को सामाजिक और आर्थिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने देवघर के ऐतिहासिक मंदिर में दलितों के प्रवेश से जुड़ी उनकी पहल का भी उल्लेख किया। इसे जातिगत भेदभाव और सामाजिक बहिष्कार के खिलाफ संघर्ष का महत्वपूर्ण उदाहरण बताया गया। कांग्रेस के अनुसार, समारोह का उद्देश्य युवा पीढ़ी और आम लोगों को श्री बाबू के आदर्शों, राजनीतिक विरासत और सामाजिक समानता के विचारों से परिचित कराना है। पार्टी उनके योगदान के माध्यम से सामाजिक न्याय, समानता और समावेशी विकास के मूल्यों को आगे बढ़ाना चाहती है। राजेश राम ने राज्य के नागरिकों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में समारोह में शामिल होने की अपील की। खड़गे के पटना दौरे के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी को प्रदेश कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

