भोजपुर के गड़हनी इलाके में रविवार की देर रात करीब 45 साल की महिला से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। मृतका मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है और इलाके में पिछले छह महीने से घूमती थी। रात को आसपास से दुकान के बाहर ही सोती थी। सोमवार सुबह उसकी लाश बगवां-धमनिया मार्ग पर मिली थी। आरोपी की पहचान मृतका से 20 साल छोटे गड़हनी थाना क्षेत्र के ही बगवां गांव के रहने वाले रामदुलार राम उर्फ प्रभास के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपी तक पहुंची। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया और बताया कि ज्यादा नशे में होने की वजह से वारदात को अंजाम दिया। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला मृतका कहां की रहने वाली थी, उसका क्या नाम था, कहां से आई थी, इस बारे में स्थानीय लोगों को कुछ पता नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, महिला गड़हनी बाजार में ही पिछले छह महीने से घूमती रहती थी। प्रभारी सदर एसडीपीओ-1 रोशन कुमार ने बताया कि मृतका मानसिक रूप से बीमार थी और अपना नाम-पता बताने में असमर्थ थी। वो बगवां बाजार में एक समोसा दुकान के पास ही रहती थी। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले थे। उसकी बाईं आंख की भौंह के ऊपर हल्का कट का निशान था और वहां खून लगा हुआ मिला। पुलिस के मुताबिक, अब तक की पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी प्रभास नशेड़ी और आपराधिक प्रवृति का है। उसने पिछले कुछ महीने से महिला पर नजर रखी हुई थी। इसी कड़ी में उसने रविवार की रात महिला से जोर जबरदस्ती की और उसे अपने साथ नहर की ओर ले गया और रेप के बाद मर्डर की वारदात को अंजाम दिया। अब पढ़िए, रेप के बाद हत्या के आरोपी का कबूलनामा करीब 24 साल के आरोपी रामदुलार राम उर्फ प्रभास ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मैं कुछ महीनों से महिला को देख रहा था। दरअसल, महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और उसके कपड़े अस्त-व्यस्त रहते थे। इसी वजह से मेरी नीयत खराब हो गई थी। उसने बताया कि रविवार को मैं नशे में बाजार से गुजर रहा था। इसी दौरान महिला रास्ते में सोती हुई मिली। मैंने उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की, लेकिन वो हंगामा करने लगी। आरोपी ने बताया कि मैंने उसे शांत करने के लिए उसे डराया, धमकाया और उसके साथ मारपीट भी की। उसने बताया कि जब महिला डर गई तो उसे लेकर मैं नहर की ओर चला गया। इसके बाद रेप के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उसके शरीर पर जो चोट के निशान मिले हैं, वो मारपीट के दौरान के हैं। आरोपी ने बताया कि मैं नशे में था, इस वजह से मैंने उसकी हत्या कर दी। अब समझिए, आरोपी तक पुलिस कैसे पहुंच सोमवार सुबह करीब 10 बजे गड़हनी के बगवां नहर के पास महिला की लाश मिली थी। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्थ थे, जिससे आशंका जताई गई कि रेप के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। लाश मिलने की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो रविवार रात करीब 10 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति महिला के साथ हाथापाई करता दिखा। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्ध के बारे में पड़ताल करने पर उसकी पहचान बगवां गांव के रामदुलार राम उर्फ प्रभास के रूप में की। पुलिस ने सोमवार रात को ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने महिला के साथ रेप करने के बाद हत्या की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, सिविल सर्जन डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देश पर महिला की लाश का चार सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमॉर्टम किया। पोस्टमॉर्टम के दौरान महिला का वैजाइनल स्वाब जांच के लिए सुरक्षित किया गया। इसके अलावा उसके अंडर गारमेंट्स भी जांच के लिए सुरक्षित रखे गए। फिलहाल, पुलिस को पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म और हत्या से जुड़े साक्ष्यों की वैज्ञानिक पुष्टि होने की उम्मीद है। पुलिस मृतका की पहचान कराने का भी प्रयास कर रही है। भोजपुर के गड़हनी इलाके में रविवार की देर रात करीब 45 साल की महिला से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। मृतका मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है और इलाके में पिछले छह महीने से घूमती थी। रात को आसपास से दुकान के बाहर ही सोती थी। सोमवार सुबह उसकी लाश बगवां-धमनिया मार्ग पर मिली थी। आरोपी की पहचान मृतका से 20 साल छोटे गड़हनी थाना क्षेत्र के ही बगवां गांव के रहने वाले रामदुलार राम उर्फ प्रभास के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपी तक पहुंची। पुलिस से पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया और बताया कि ज्यादा नशे में होने की वजह से वारदात को अंजाम दिया। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला मृतका कहां की रहने वाली थी, उसका क्या नाम था, कहां से आई थी, इस बारे में स्थानीय लोगों को कुछ पता नहीं है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, महिला गड़हनी बाजार में ही पिछले छह महीने से घूमती रहती थी। प्रभारी सदर एसडीपीओ-1 रोशन कुमार ने बताया कि मृतका मानसिक रूप से बीमार थी और अपना नाम-पता बताने में असमर्थ थी। वो बगवां बाजार में एक समोसा दुकान के पास ही रहती थी। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले थे। उसकी बाईं आंख की भौंह के ऊपर हल्का कट का निशान था और वहां खून लगा हुआ मिला। पुलिस के मुताबिक, अब तक की पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी प्रभास नशेड़ी और आपराधिक प्रवृति का है। उसने पिछले कुछ महीने से महिला पर नजर रखी हुई थी। इसी कड़ी में उसने रविवार की रात महिला से जोर जबरदस्ती की और उसे अपने साथ नहर की ओर ले गया और रेप के बाद मर्डर की वारदात को अंजाम दिया। अब पढ़िए, रेप के बाद हत्या के आरोपी का कबूलनामा करीब 24 साल के आरोपी रामदुलार राम उर्फ प्रभास ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि मैं कुछ महीनों से महिला को देख रहा था। दरअसल, महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और उसके कपड़े अस्त-व्यस्त रहते थे। इसी वजह से मेरी नीयत खराब हो गई थी। उसने बताया कि रविवार को मैं नशे में बाजार से गुजर रहा था। इसी दौरान महिला रास्ते में सोती हुई मिली। मैंने उसके साथ जबरदस्ती की कोशिश की, लेकिन वो हंगामा करने लगी। आरोपी ने बताया कि मैंने उसे शांत करने के लिए उसे डराया, धमकाया और उसके साथ मारपीट भी की। उसने बताया कि जब महिला डर गई तो उसे लेकर मैं नहर की ओर चला गया। इसके बाद रेप के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। उसके शरीर पर जो चोट के निशान मिले हैं, वो मारपीट के दौरान के हैं। आरोपी ने बताया कि मैं नशे में था, इस वजह से मैंने उसकी हत्या कर दी। अब समझिए, आरोपी तक पुलिस कैसे पहुंच सोमवार सुबह करीब 10 बजे गड़हनी के बगवां नहर के पास महिला की लाश मिली थी। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्थ थे, जिससे आशंका जताई गई कि रेप के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। लाश मिलने की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो रविवार रात करीब 10 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति महिला के साथ हाथापाई करता दिखा। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे संदिग्ध के बारे में पड़ताल करने पर उसकी पहचान बगवां गांव के रामदुलार राम उर्फ प्रभास के रूप में की। पुलिस ने सोमवार रात को ही उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने महिला के साथ रेप करने के बाद हत्या की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, सिविल सर्जन डॉ. शिवेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देश पर महिला की लाश का चार सदस्यीय मेडिकल बोर्ड ने पोस्टमॉर्टम किया। पोस्टमॉर्टम के दौरान महिला का वैजाइनल स्वाब जांच के लिए सुरक्षित किया गया। इसके अलावा उसके अंडर गारमेंट्स भी जांच के लिए सुरक्षित रखे गए। फिलहाल, पुलिस को पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आने के बाद दुष्कर्म और हत्या से जुड़े साक्ष्यों की वैज्ञानिक पुष्टि होने की उम्मीद है। पुलिस मृतका की पहचान कराने का भी प्रयास कर रही है।

