भोजपुर में स्नान करने के दौरान एक किशोर नदी में डूब गया। किशोर को डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया गया। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर परिवार के लोग और टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है। लापता किशोर की पहचान के पुत्र मो. सद्दाम(17) के तौर पर हुई है। आठवीं क्लास का छात्र है। घटना टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा की है। सर्च अभियान जारी है
पिता मो. शमीम अंसारी ने बताया कि रविवार दोपहर वह मोहल्ले के ही दोस्तों के साथ नदी किनारे गया था। नहाने के दौरान पानी अधिक गहरा होने के कारण वह डूब गया। इसके बाद उसके दोस्तों ने घर पर सूचना दी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। घर में मचा कोहराम लापता किशोर अपने तीन भाई और दो बहन में चौथे स्थान पर था। परिवार में मां जमीला खातून, बहन शब्बू परवीन, शबनम परवीन और भाई मो. समद, मो. सैयद है। घटना के बाद लापता किशोर के घर में कोहराम मच गया है। मां और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोजपुर में स्नान करने के दौरान एक किशोर नदी में डूब गया। किशोर को डूबता देख उसके दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया गया। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर परिवार के लोग और टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय पुलिस बल के साथ पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है। फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है। लापता किशोर की पहचान के पुत्र मो. सद्दाम(17) के तौर पर हुई है। आठवीं क्लास का छात्र है। घटना टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा की है। सर्च अभियान जारी है
पिता मो. शमीम अंसारी ने बताया कि रविवार दोपहर वह मोहल्ले के ही दोस्तों के साथ नदी किनारे गया था। नहाने के दौरान पानी अधिक गहरा होने के कारण वह डूब गया। इसके बाद उसके दोस्तों ने घर पर सूचना दी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। घर में मचा कोहराम लापता किशोर अपने तीन भाई और दो बहन में चौथे स्थान पर था। परिवार में मां जमीला खातून, बहन शब्बू परवीन, शबनम परवीन और भाई मो. समद, मो. सैयद है। घटना के बाद लापता किशोर के घर में कोहराम मच गया है। मां और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

