गयाजी में प्रथम बिहार गेम्स 2026 के लिए जिला फुटबॉल टीम की तैयारी तेज हो गई है। ट्रायल के दूसरे दिन 62 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने लगातार तीन घंटे तक मैदान पर पसीना बहाया। इसके बाद 42 खिलाड़ियों का चयन 25 अगस्त से शुरू होने वाले कैंप के लिए किया गया। इससे पहले शनिवार को ट्रायल के पहले दिन भी 71 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। दूसरे दिन खिलाड़ियों ने अपने खेल का दम दिखाया। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों की फिटनेस, पासिंग, ड्रिब्लिंग और खेल कौशल को बारीकी से देखा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कैंप के लिए चुना गया। चयन टीम में सनाउल्लाह खान, विश्वदीप चौधरी, शमीम अहमद राजू, परवेज आलम और प्रकाश सोलंकी शामिल रहे। सभी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से आकलन किया। राजगीर में होगा आयोजन जिला फुटबॉल संघ के सचिव खतीब अहमद ने बताया कि कैंप के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखी जाएगी। इसी प्रदर्शन के आधार पर 7 सितंबर को गयाजी जिले की 18 सदस्यीय टीम का फाइनल चयन होगा। फाइनल चयन के दिन ही टीम राजगीर के लिए रवाना होगी। राजगीर में प्रथम बिहार गेम्स 2026 का आयोजन होना है। इसे लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। चयनित 42 खिलाड़ियों में चार गोलकीपर शामिल हैं। इसके अलावा 12 डिफेंडर, आठ मिड फील्डर और 18 फारवर्ड खिलाड़ियों का चयन किया गया है। अब इन खिलाड़ियों को कैंप में खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।
खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए कई सीनियर खिलाड़ी भी मैदान में मौजूद रहे। इनमें अमानुल्लाह खान, एबीपी सिंह उर्फ मुनमुन, राहुल कुमार, मोहम्मद नाजिश, महेंद्र प्रसाद सिंह और विमल कुमार शामिल थे। खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राकेश रंजन और उपाध्यक्ष मोती करीमी ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार गयाजी की टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी और चैंपियन बनकर लौटेगी। खतीब अहमद ने कहा कि दो दिनों के ट्रायल में खिलाड़ियों ने जिस तरह का उत्साह दिखाया है। वह फुटबॉल के लिए अच्छी खबर है। कैंप के बाद जिले को अपनी मजबूत टीम मिलने की उम्मीद है। गयाजी में प्रथम बिहार गेम्स 2026 के लिए जिला फुटबॉल टीम की तैयारी तेज हो गई है। ट्रायल के दूसरे दिन 62 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने लगातार तीन घंटे तक मैदान पर पसीना बहाया। इसके बाद 42 खिलाड़ियों का चयन 25 अगस्त से शुरू होने वाले कैंप के लिए किया गया। इससे पहले शनिवार को ट्रायल के पहले दिन भी 71 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। दूसरे दिन खिलाड़ियों ने अपने खेल का दम दिखाया। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों की फिटनेस, पासिंग, ड्रिब्लिंग और खेल कौशल को बारीकी से देखा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कैंप के लिए चुना गया। चयन टीम में सनाउल्लाह खान, विश्वदीप चौधरी, शमीम अहमद राजू, परवेज आलम और प्रकाश सोलंकी शामिल रहे। सभी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन का बारीकी से आकलन किया। राजगीर में होगा आयोजन जिला फुटबॉल संघ के सचिव खतीब अहमद ने बताया कि कैंप के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखी जाएगी। इसी प्रदर्शन के आधार पर 7 सितंबर को गयाजी जिले की 18 सदस्यीय टीम का फाइनल चयन होगा। फाइनल चयन के दिन ही टीम राजगीर के लिए रवाना होगी। राजगीर में प्रथम बिहार गेम्स 2026 का आयोजन होना है। इसे लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। चयनित 42 खिलाड़ियों में चार गोलकीपर शामिल हैं। इसके अलावा 12 डिफेंडर, आठ मिड फील्डर और 18 फारवर्ड खिलाड़ियों का चयन किया गया है। अब इन खिलाड़ियों को कैंप में खुद को साबित करने का मौका मिलेगा।
खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए कई सीनियर खिलाड़ी भी मैदान में मौजूद रहे। इनमें अमानुल्लाह खान, एबीपी सिंह उर्फ मुनमुन, राहुल कुमार, मोहम्मद नाजिश, महेंद्र प्रसाद सिंह और विमल कुमार शामिल थे। खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष राकेश रंजन और उपाध्यक्ष मोती करीमी ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार गयाजी की टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी और चैंपियन बनकर लौटेगी। खतीब अहमद ने कहा कि दो दिनों के ट्रायल में खिलाड़ियों ने जिस तरह का उत्साह दिखाया है। वह फुटबॉल के लिए अच्छी खबर है। कैंप के बाद जिले को अपनी मजबूत टीम मिलने की उम्मीद है।

