बेगूसराय- 5 साल की बेटी संग जहर खाकर आत्महत्या:कमरे में मां-बेटी की मिली लाश, दिल्ली में रह रहे पति से विवाद हुआ था

बेगूसराय- 5 साल की बेटी संग जहर खाकर आत्महत्या:कमरे में मां-बेटी की मिली लाश, दिल्ली में रह रहे पति से विवाद हुआ था

बेगूसराय में बीते रात मां-बेटी ने जहर खा लिया, जिसमें दोनों की मौत हो गई। घटना बखरी थाना क्षेत्र स्थित सुग्गा गांव की है। मृतका की पहचान सुग्गा गांव के रहने वाले रंजीत कुमार राय की पत्नी अनामिका कुमारी (25) एवं पुत्री पीहू कुमारी (5) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले बखरी पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद लाश को लेकर अपने गांव मुंगेर चले गए हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रंजीत की शादी 2019 में झौआ बहियार गांव मुंगेर की रहने वाले अनामिका कुमारी के साथ हुई थी। पति, सास-ससुर दिल्ली में, बेटी संग अकेली रहती थी अनामिका के पति रंजीत और उसके सास-ससुर दिल्ली में रहते हैं, जबकि अनामिका अपने ससुराल सुग्गा में बेटी पीहू के साथ रहती थी। बताया जा रहा है बीते तीन-चार महीना से पति-पत्नी में विवाद के कारण रंजीत अपनी पत्नी के भरण पोषण के लिए खर्च नहीं भेजता था। वहीं, पत्नी घर से निकलने पर भी रोक लगा रखी थी। कल शाम में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर फोन पर विवाद हुआ। जिसके बाद अनामिका ने अपनी बेटी को जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया। कराहने की आवाज सुनकर पड़ोसी और गांव के लोग पहुंचे देर शाम को ही घर से कराहने की आवाज सुनकर गांव और आसपास के लोग पहुंचे। लेकिन तब तक पीहू की मौत हो चुकी थी। जबकि बेहोश अनामिका को उठाकर बखरी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान रात में उसकी भी मौत हो गई। इधर गांव वालों ने उसके पति और मायके वालों को सूचना दी तो मायके से लोग पहुंचे। गांव वालों का कहना है कि पारिवारिक विवाद की जानकारी नहीं है, लेकिन महिला कुछ टेंशन में दिख रही थी। फिलहाल घटना के संबंध में गांव के लोग कोई विशेष जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। बखरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम पहुंची। दोनों लाश का पोस्टमार्टम बेगूसराय सदर अस्पताल कराया गया है। थानाध्यक्ष के अनुसार मौके पर से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें अनामिका ने पति के साथ पारिवारिक विवाद होने और तीन-चार महीने से खर्च नहीं देने की बात लिखते हुए आत्महत्या करने की बात कही है। सभी पहलुओं पर मामले की जांच-पड़ताल और आगे की कार्रवाई की जा रही है। बेगूसराय में बीते रात मां-बेटी ने जहर खा लिया, जिसमें दोनों की मौत हो गई। घटना बखरी थाना क्षेत्र स्थित सुग्गा गांव की है। मृतका की पहचान सुग्गा गांव के रहने वाले रंजीत कुमार राय की पत्नी अनामिका कुमारी (25) एवं पुत्री पीहू कुमारी (5) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले बखरी पहुंचे और पोस्टमार्टम के बाद लाश को लेकर अपने गांव मुंगेर चले गए हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रंजीत की शादी 2019 में झौआ बहियार गांव मुंगेर की रहने वाले अनामिका कुमारी के साथ हुई थी। पति, सास-ससुर दिल्ली में, बेटी संग अकेली रहती थी अनामिका के पति रंजीत और उसके सास-ससुर दिल्ली में रहते हैं, जबकि अनामिका अपने ससुराल सुग्गा में बेटी पीहू के साथ रहती थी। बताया जा रहा है बीते तीन-चार महीना से पति-पत्नी में विवाद के कारण रंजीत अपनी पत्नी के भरण पोषण के लिए खर्च नहीं भेजता था। वहीं, पत्नी घर से निकलने पर भी रोक लगा रखी थी। कल शाम में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर फोन पर विवाद हुआ। जिसके बाद अनामिका ने अपनी बेटी को जहर खिलाने के बाद खुद भी जहर खा लिया। कराहने की आवाज सुनकर पड़ोसी और गांव के लोग पहुंचे देर शाम को ही घर से कराहने की आवाज सुनकर गांव और आसपास के लोग पहुंचे। लेकिन तब तक पीहू की मौत हो चुकी थी। जबकि बेहोश अनामिका को उठाकर बखरी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान रात में उसकी भी मौत हो गई। इधर गांव वालों ने उसके पति और मायके वालों को सूचना दी तो मायके से लोग पहुंचे। गांव वालों का कहना है कि पारिवारिक विवाद की जानकारी नहीं है, लेकिन महिला कुछ टेंशन में दिख रही थी। फिलहाल घटना के संबंध में गांव के लोग कोई विशेष जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। बखरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम पहुंची। दोनों लाश का पोस्टमार्टम बेगूसराय सदर अस्पताल कराया गया है। थानाध्यक्ष के अनुसार मौके पर से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें अनामिका ने पति के साथ पारिवारिक विवाद होने और तीन-चार महीने से खर्च नहीं देने की बात लिखते हुए आत्महत्या करने की बात कही है। सभी पहलुओं पर मामले की जांच-पड़ताल और आगे की कार्रवाई की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *