भोजपुर- पैसे के विवाद में सीने में गोली मारकर हत्या:मृतक और आरोपी सरकारी पिस्टल लूट मामले में गए थे जेल; 5 थानों की पुलिस पहुंची

भोजपुर- पैसे के विवाद में सीने में गोली मारकर हत्या:मृतक और आरोपी सरकारी पिस्टल लूट मामले में गए थे जेल; 5 थानों की पुलिस पहुंची

भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात पैसे के बंटवारे को लेकर दोस्तों के बीच हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना तेंदुनी-बलिगांव रोड स्थित तेंदुनी मोड़ के पास की है। मृतक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-12 स्थित विशेन टोला के रहने वाले मनोज यादव के 20 साल के बेटे अभय कुमार के रूप में हुई है। बदमाशों ने अभय के सीने में काफी नजदीक से गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। फायरिंग में घायल अभय कुमार को इलाज के लिए आरा ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद 5 थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना, नवादा थाना, मुफस्सिल थाना समेत पांच थानों की पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस बल सदर अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वहीं, घटना के बाद जगदीशपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष विवेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। चाय दुकान पर 8 से 10 दोस्तों के साथ गया था अभय मृतक के प्रत्यक्षदर्शी दोस्त सुशांत कुमार ने बताया कि अभय कुमार गुरुवार की रात करीब आठ-दस दोस्तों के साथ तेंदुनी मोड़ के पास एक चाय की दुकान पर चाय पीने गया था। इसी दौरान मनीष राइडर, राहुल और राजा समेत करीब 15 लोग वहां पहुंच गए। इनमें मनीष और राजा चाय दुकान के अंदर अभय से बातचीत करने चले गए। कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत होती रही। बातचीत के बाद मनीष और राजा गाली-गलौज करते हुए दुकान से बाहर निकले। दोनों ने अभय को अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद अभय और आरोपियों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया। इसके बाद मनीष व राजा ने पिस्टल निकालकर अभय पर फायरिंग कर दी। एक गोली अभय के सीने में काफी करीब से लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी फायरिंग करते हुए अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गए। बाइक से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत गोली लगने के बाद अभय को उसके दोस्तों ने आनन-फानन में बाइक पर बैठाया और इलाज के लिए आरा शहर के एक निजी अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद दोस्त उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की कई टीमें सदर अस्पताल पहुंच गईं। पैसे के बंटवारे को लेकर पहले से चल रहा था विवाद जानकारी के मुताबिक, अभय और मनीष के बीच पैसे के बंटवारे को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान मनीष ने अभय को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में भी पैसे के बंटवारे को लेकर विवाद की बात सामने आई है। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। डेढ़ साल पहले सरकारी पिस्टल लूट मामले में जेल गए थे दोनों प्रभारी थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि गोली मारने वाले मुख्य बदमाश मनीष की पहचान कर ली गई है। मृतक अभय और आरोपी मनीष पहले दोस्त थे। करीब डेढ़ साल पहले पुलिसकर्मी से सरकारी पिस्टल लूटने के मामले में मनीष और अभय जेल भेजे गए थे। पुलिस इस पुराने मामले और वर्तमान विवाद के बीच संबंध की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। अभय की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में भाई अमित और बहन रितु कुमारी हैं। मां पूनम देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई इस हत्या के बाद पूरे विशेन टोला में मातम पसरा हुआ है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात पैसे के बंटवारे को लेकर दोस्तों के बीच हुए विवाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना तेंदुनी-बलिगांव रोड स्थित तेंदुनी मोड़ के पास की है। मृतक की पहचान जगदीशपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-12 स्थित विशेन टोला के रहने वाले मनोज यादव के 20 साल के बेटे अभय कुमार के रूप में हुई है। बदमाशों ने अभय के सीने में काफी नजदीक से गोली मारी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। फायरिंग में घायल अभय कुमार को इलाज के लिए आरा ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद 5 थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना, नवादा थाना, मुफस्सिल थाना समेत पांच थानों की पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस बल सदर अस्पताल पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। वहीं, घटना के बाद जगदीशपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष विवेक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। चाय दुकान पर 8 से 10 दोस्तों के साथ गया था अभय मृतक के प्रत्यक्षदर्शी दोस्त सुशांत कुमार ने बताया कि अभय कुमार गुरुवार की रात करीब आठ-दस दोस्तों के साथ तेंदुनी मोड़ के पास एक चाय की दुकान पर चाय पीने गया था। इसी दौरान मनीष राइडर, राहुल और राजा समेत करीब 15 लोग वहां पहुंच गए। इनमें मनीष और राजा चाय दुकान के अंदर अभय से बातचीत करने चले गए। कुछ देर तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत होती रही। बातचीत के बाद मनीष और राजा गाली-गलौज करते हुए दुकान से बाहर निकले। दोनों ने अभय को अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद अभय और आरोपियों के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया। इसके बाद मनीष व राजा ने पिस्टल निकालकर अभय पर फायरिंग कर दी। एक गोली अभय के सीने में काफी करीब से लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी फायरिंग करते हुए अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गए। बाइक से अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत गोली लगने के बाद अभय को उसके दोस्तों ने आनन-फानन में बाइक पर बैठाया और इलाज के लिए आरा शहर के एक निजी अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद दोस्त उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की कई टीमें सदर अस्पताल पहुंच गईं। पैसे के बंटवारे को लेकर पहले से चल रहा था विवाद जानकारी के मुताबिक, अभय और मनीष के बीच पैसे के बंटवारे को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। विवाद के दौरान मनीष ने अभय को जान से मारने की धमकी भी दी थी। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में भी पैसे के बंटवारे को लेकर विवाद की बात सामने आई है। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। डेढ़ साल पहले सरकारी पिस्टल लूट मामले में जेल गए थे दोनों प्रभारी थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि गोली मारने वाले मुख्य बदमाश मनीष की पहचान कर ली गई है। मृतक अभय और आरोपी मनीष पहले दोस्त थे। करीब डेढ़ साल पहले पुलिसकर्मी से सरकारी पिस्टल लूटने के मामले में मनीष और अभय जेल भेजे गए थे। पुलिस इस पुराने मामले और वर्तमान विवाद के बीच संबंध की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। अभय की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक तीन भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर था। उसके परिवार में भाई अमित और बहन रितु कुमारी हैं। मां पूनम देवी समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई इस हत्या के बाद पूरे विशेन टोला में मातम पसरा हुआ है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *