औरंगाबाद के अंबा बाजार में गुरुवार देर शाम 32 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना अंबा थाना क्षेत्र के नबीनगर रोड की है। मृतक की पहचान सहाबुद्दीन आलम के बेटे वसीम आलम उर्फ छोटू के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई जफर आलम ने बताया कि वसीम पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। दिनभर इधर-उधर घूमता रहता था और समझाने-बुझाने के बावजूद किसी की बात नहीं सुनता था। कई बार वो घर से भी चला गया था। वो मकान के ऊपरी कमरे में अकेले रहता था और मेडिकल एजेंसी का संचालन करता था। गुरुवार को काफी देर तक वसीम के दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। कई बार उसके मोबाइल पर फोन किया गया, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और वे ऊपर उसके कमरे में पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने किसी तरह लॉक तोड़कर दरवाजा खोला तो वसीम फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस युवक की मौत से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। घटनास्थल से किसी तरह का सुसाइड नोट मिलने की तत्काल सूचना नहीं है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है। तीन भाइयों में सबसे छोटा था वसीम परिजनों के अनुसार वसीम अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। पिता के निधन के बाद तीनों भाई अलग-अलग रह रहे थे। वसीम मकान के ऊपरी तल पर रहकर मेडिकल एजेंसी चलाता था, जबकि उसका बड़ा भाई जफर आलम नीचे के तल पर मेडिकल का कारोबार करता है। वसीम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजन बार-बार उसके व्यवहार और हाल के दिनों की गतिविधियों को याद कर रो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत से जुड़े तथ्यों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। औरंगाबाद के अंबा बाजार में गुरुवार देर शाम 32 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना अंबा थाना क्षेत्र के नबीनगर रोड की है। मृतक की पहचान सहाबुद्दीन आलम के बेटे वसीम आलम उर्फ छोटू के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई जफर आलम ने बताया कि वसीम पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। दिनभर इधर-उधर घूमता रहता था और समझाने-बुझाने के बावजूद किसी की बात नहीं सुनता था। कई बार वो घर से भी चला गया था। वो मकान के ऊपरी कमरे में अकेले रहता था और मेडिकल एजेंसी का संचालन करता था। गुरुवार को काफी देर तक वसीम के दिखाई नहीं देने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। कई बार उसके मोबाइल पर फोन किया गया, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई और वे ऊपर उसके कमरे में पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने किसी तरह लॉक तोड़कर दरवाजा खोला तो वसीम फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस युवक की मौत से जुड़े सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। घटनास्थल से किसी तरह का सुसाइड नोट मिलने की तत्काल सूचना नहीं है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारणों की जानकारी जुटा रही है। तीन भाइयों में सबसे छोटा था वसीम परिजनों के अनुसार वसीम अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। अभी उसकी शादी भी नहीं हुई थी। पिता के निधन के बाद तीनों भाई अलग-अलग रह रहे थे। वसीम मकान के ऊपरी तल पर रहकर मेडिकल एजेंसी चलाता था, जबकि उसका बड़ा भाई जफर आलम नीचे के तल पर मेडिकल का कारोबार करता है। वसीम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजन बार-बार उसके व्यवहार और हाल के दिनों की गतिविधियों को याद कर रो रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत से जुड़े तथ्यों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

