भोजपुर- ट्रेन से गिरकर युवक की मौत:चचेरी बहन के घर राखी बंधवाने जा रहा था, बैलेंस बिगड़ने से ट्रैक पर गिरा

भोजपुर- ट्रेन से गिरकर युवक की मौत:चचेरी बहन के घर राखी बंधवाने जा रहा था, बैलेंस बिगड़ने से ट्रैक पर गिरा

दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। चचेरी बहन के घर राखी बंधवाने जा रहा था। मृतक की पहचान करनामेपुर के माधोपुर वार्ड नंबर-10 निवासी संतोष कुमार(25) के तौर पर हुई है। घटना बनाही स्टेशन के पास की है। मृतक के चचेरे भाई रमेश कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर वह घर से निकला था। बक्सर के रघुनाथपुर गांव अपनी चचेरी बहन नेहा कुमारी के पास घर राखी बंधाने के लिए जाना था। इस बीच रास्ते में बैलेंस बिदड़ने से वो ट्रेन से नीचे गिर गया। रेल पुलिस से हादसे की जानकारी मिली। जिसके बाद परिवार को लोग आरा रेल थाना पहुंचे। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव सौंप दिया। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार में मां रीना देवी, भाई मुकेश कुमार और नीतीश कुमार है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। चचेरी बहन के घर राखी बंधवाने जा रहा था। मृतक की पहचान करनामेपुर के माधोपुर वार्ड नंबर-10 निवासी संतोष कुमार(25) के तौर पर हुई है। घटना बनाही स्टेशन के पास की है। मृतक के चचेरे भाई रमेश कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर वह घर से निकला था। बक्सर के रघुनाथपुर गांव अपनी चचेरी बहन नेहा कुमारी के पास घर राखी बंधाने के लिए जाना था। इस बीच रास्ते में बैलेंस बिदड़ने से वो ट्रेन से नीचे गिर गया। रेल पुलिस से हादसे की जानकारी मिली। जिसके बाद परिवार को लोग आरा रेल थाना पहुंचे। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव सौंप दिया। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार में मां रीना देवी, भाई मुकेश कुमार और नीतीश कुमार है। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *