दरभंगा में शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने अधिकारियों को स्कूलों का नियमित निरीक्षण और जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए हैं। सोमवार को प्रमंडलीय सभागार में आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक में उन्होंने भूमिहीन, भवनहीन और जर्जर भवन वाले विद्यालयों की स्थिति की समीक्षा की।
आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को ऐसे विद्यालयों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों की आधारभूत संरचना मजबूत करने के साथ विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।
कस्तूरबा विद्यालयों का हर सप्ताह होगा निरीक्षण
आयुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों समेत अन्य विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने विशेष रूप से कस्तूरबा विद्यालयों में लगे सीसीटीवी कैमरों को हमेशा सक्रिय और कार्यशील रखने को कहा।
उन्होंने रोस्टर के अनुसार हर सप्ताह एक-एक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण करने का निर्देश डीईओ और डीपीओ शिक्षा को दिया। निरीक्षण के दौरान छात्राओं की उपस्थिति, पढ़ाई, आवासीय सुविधा, भोजन, स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं की गहनता से जांच करने को कहा। आयुक्त ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के नामांकन और नियमित उपस्थिति बढ़ाने के लिए भी प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया।
चहारदीवारी, पेयजल और शौचालय की हो व्यवस्था
बैठक में आयुक्त ने विद्यालयों में चहारदीवारी, स्वच्छ पेयजल, कार्यशील शौचालय, नियमित साफ-सफाई और सुरक्षित आवागमन जैसी मूलभूत सुविधाएं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल का वातावरण स्वच्छ, सुरक्षित और विद्यार्थियों के अनुकूल होना चाहिए, ताकि बच्चे निर्भीक होकर नियमित विद्यालय आएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें।
जर्जर अवस्था में पहुंच चुके विद्यालय भवनों का भौतिक सत्यापन कर उनका चिन्हांकन कराने का निर्देश भी दिया गया। आयुक्त ने जिला कल्याण पदाधिकारी को आवासीय छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करने को कहा। निरीक्षण के दौरान यह जांचने का निर्देश दिया गया कि छात्रावास में रहने वाले बच्चे नियमित पढ़ाई कर रहे हैं या नहीं और उन्हें भोजन, पेयजल, बिजली, शौचालय, स्वच्छता सहित अन्य जरूरी सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं।
सहयोग पोर्टल के लंबित आवेदनों का करें निष्पादन
समीक्षा के दौरान सहयोग पोर्टल पर लंबित आवेदनों की भी जानकारी ली गई। आयुक्त ने प्रमंडल के तीनों जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को लंबित आवेदनों का ससमय निष्पादन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बीआरसी यानी प्रखंड संसाधन केंद्रों का भी नियमित निरीक्षण करने को कहा। दरभंगा में शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आयुक्त हिमांशु कुमार राय ने अधिकारियों को स्कूलों का नियमित निरीक्षण और जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए हैं। सोमवार को प्रमंडलीय सभागार में आयोजित शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक में उन्होंने भूमिहीन, भवनहीन और जर्जर भवन वाले विद्यालयों की स्थिति की समीक्षा की।
आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को ऐसे विद्यालयों को चिह्नित कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालयों की आधारभूत संरचना मजबूत करने के साथ विद्यार्थियों को सुरक्षित और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।
कस्तूरबा विद्यालयों का हर सप्ताह होगा निरीक्षण
आयुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों समेत अन्य विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शिक्षा और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने विशेष रूप से कस्तूरबा विद्यालयों में लगे सीसीटीवी कैमरों को हमेशा सक्रिय और कार्यशील रखने को कहा।
उन्होंने रोस्टर के अनुसार हर सप्ताह एक-एक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण करने का निर्देश डीईओ और डीपीओ शिक्षा को दिया। निरीक्षण के दौरान छात्राओं की उपस्थिति, पढ़ाई, आवासीय सुविधा, भोजन, स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य मूलभूत सुविधाओं की गहनता से जांच करने को कहा। आयुक्त ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के नामांकन और नियमित उपस्थिति बढ़ाने के लिए भी प्रभावी कार्रवाई का निर्देश दिया।
चहारदीवारी, पेयजल और शौचालय की हो व्यवस्था
बैठक में आयुक्त ने विद्यालयों में चहारदीवारी, स्वच्छ पेयजल, कार्यशील शौचालय, नियमित साफ-सफाई और सुरक्षित आवागमन जैसी मूलभूत सुविधाएं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल का वातावरण स्वच्छ, सुरक्षित और विद्यार्थियों के अनुकूल होना चाहिए, ताकि बच्चे निर्भीक होकर नियमित विद्यालय आएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें।
जर्जर अवस्था में पहुंच चुके विद्यालय भवनों का भौतिक सत्यापन कर उनका चिन्हांकन कराने का निर्देश भी दिया गया। आयुक्त ने जिला कल्याण पदाधिकारी को आवासीय छात्रावासों का नियमित निरीक्षण करने को कहा। निरीक्षण के दौरान यह जांचने का निर्देश दिया गया कि छात्रावास में रहने वाले बच्चे नियमित पढ़ाई कर रहे हैं या नहीं और उन्हें भोजन, पेयजल, बिजली, शौचालय, स्वच्छता सहित अन्य जरूरी सुविधाएं मिल रही हैं या नहीं।
सहयोग पोर्टल के लंबित आवेदनों का करें निष्पादन
समीक्षा के दौरान सहयोग पोर्टल पर लंबित आवेदनों की भी जानकारी ली गई। आयुक्त ने प्रमंडल के तीनों जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों को लंबित आवेदनों का ससमय निष्पादन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बीआरसी यानी प्रखंड संसाधन केंद्रों का भी नियमित निरीक्षण करने को कहा।