भीलवाड़ा में बजरी निकालने पर दो गुट भिड़े:लाठी-डंडों से की मारपीट, कई गाड़ियों में तोड़फोड़-आसपास की दुकानों के शटर गिरे

भीलवाड़ा में बजरी निकालने पर दो गुट भिड़े:लाठी-डंडों से की मारपीट, कई गाड़ियों में तोड़फोड़-आसपास की दुकानों के शटर गिरे

भीलवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम रेत निकालने के विवाद में दो गुट आमने-सामने आ गए। आकोला के पास नदी क्षेत्र से रेत निकालने को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद दोनों पक्ष कोटड़ी चौराहे तक पहुंचे। यहां दोनों गुटों में लाठी-डंडों से मारपीट हुई और एक स्कॉर्पियो सहित दो वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए। हवाई फायरिंग की चर्चा भी सामने आई, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की और मौके से कारतूस का कोई खोल नहीं मिला। नदी से बजरी निकालने पर शुरू हुआ विवाद मामला भीलवाड़ा के सदर थाना क्षेत्र के कोटड़ी चौराहे का है। बुधवार शाम देव फर्नीचर के सामने दो गुटों के बीच मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत आकोला के पास नदी क्षेत्र में से रेत निकालने को लेकर हुई कहासुनी से हुई थी। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष अपने-अपने वाहनों से एक-दूसरे का पीछा करते हुए कोटड़ी चौराहे तक पहुंचे। यहां विवाद अचानक हिंसक हो गया और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। लाठी-डंडे चले, दो वाहनों के शीशे तोड़े कोटड़ी चौराहे पर दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडे चले। एक स्कॉर्पियो सहित दो वाहनों के शीशे भी तोड़ दिए गए। बताया जा रहा है कि विवाद रायमल और मनोज-रोशन गुट के बीच हुआ। दोनों गुटों के बीच बीच सड़क पर मारपीट होने से कुछ देर के लिए यातायात और बाजार का माहौल भी प्रभावित हुआ। हवाई फायरिंग की चर्चा, पुष्टि नहीं घटना के दौरान हवाई फायरिंग होने की चर्चा भी सामने आई। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हवाई फायरिंग हुई थी या नहीं। घटना के बाद कुछ देर के लिए चौराहे पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। आसपास के दुकानदारों ने एहतियात के तौर पर अपनी दुकानों के शटर तक गिरा दिए। पुलिस मौके पर पहुंची, लोगों से जानकारी ली घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वारदात के समय आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई। पुलिस ने दोनों गुटों के बीच हुई मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ की घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों और इसमें शामिल लोगों की जानकारी जुटा रही है। एसपी बोले- हवाई फायरिंग की पुष्टि नहीं एसपी सागर राणा ने बताया कि दो गुटों के बीच मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ की घटना हुई है। हालांकि, अभी तक हवाई फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। एसपी के अनुसार मौके से कारतूस का कोई खोल भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। दोनों गुटों से जुड़े लोगों की तलाश पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों से जुड़े लोगों की तलाश कर रही है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि विवाद में दोनों गुटों की क्या भूमिका रही। हवाई फायरिंग हुई थी या नहीं, इसका खुलासा भी पुलिस की जांच के बाद ही होगा। घटना रेत के अवैध कारोबार से जुड़े विवाद के बाद हुई बताई जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *