भीलवाड़ा नगर निगम चुनाव में 70 वार्डों के प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो चुकी है। 45 वार्ड जीतने वाली भाजपा पूर्ण बहुमत से बोर्ड बना रही है। सबसे बड़ी जीत वार्ड 36 से राजेंद्र जैन (भाजपा) की हुई है, वार्ड 36 में कुल वोट 2558 हैं। इसमें जैन को 2426 वोट मिले हैं जबकि इनके सामने कांग्रेस के सतीश सुखवाल को 113 वोट मिले ओर नोटा में 19 वोट पड़े। यानि 94.84% वोट जैन को पड़े, वहीं 4.42% वोट कांग्रेस के सतीश सुखवाल के रहे। इसी तरह सबसे कम वोट के अंतर से जीत वार्ड 7 में हुई। यहां इंदु टाक निर्दलीय को 620 वोट मिले जबकि सामने भाजपा प्रत्याशी को 614 वोट मिले। यहां हार जीत का अंतर मात्र 6 वोट का रहा। अब पढ़िए वार्ड का वोटिंग प्रतिशत अब पढ़िए प्रत्याशियों की प्रोफाइल…

