प्रतिबंधित जंगल में शिकार करने घुसा शिकारी गिरफ्तार:सीमा सुरक्षा में तैनात एसएसबी और वन विभाग ने गन और 33 मेटल पेलेट के साथ पकड़ा

प्रतिबंधित जंगल में शिकार करने घुसा शिकारी गिरफ्तार:सीमा सुरक्षा में तैनात एसएसबी और वन विभाग ने गन और 33 मेटल पेलेट के साथ पकड़ा

श्रावस्ती जिले के सोहेलवा वन क्षेत्र में अवैध शिकार की खबर मिलने पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 62वीं वाहिनी और वन विभाग की टीम ने कार्रवाई की। सीमा सुरक्षा में तैनात जवानों ने सोमवार रात्रि 9:00 बजे बताया कि टीम ने एक शिकारी को गन और मेटल पेलेट के साथ पकड़ा है। वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। दरअसल भारत नेपाल सुरक्षा में तैनात एसएसबी की खुफिया शाखा को जानकारी मिली थी। इसमें बताया गया था कि एक व्यक्ति गन लेकर प्रतिबंधित वन क्षेत्र में पक्षियों का शिकार करने घुसा था। इस जानकारी के आधार पर गुज्जरगौरी कंपनी और वन विभाग, पश्चिमी रेंज सोहेलवा की टीम ने गजरी नाला फॉरेस्ट एरिया में गश्त शुरू की। वहीं टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका और उसकी तलाशी ली। उसके पास से एक गन और 33 मेटल पेलेट मिले। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान जलील खान के तौर पर हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह वन क्षेत्र से शिकार कर मदारगढ़ ले जा रहा था। बरामद हथियार और मेटल पेलेट के साथ आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए वन विभाग, पश्चिमी रेंज सोहेलवा को सौंप दिया गया। एसएसबी ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों में जंगल और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए वन विभाग समेत दूसरे संबंधित विभागों के साथ तालमेल बनाकर काम किया जा रहा है। इस कार्रवाई में एसएसबी के इंस्पेक्टर रहेश सिंह राणा, सब-इंस्पेक्टर हरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल रमेश यादव, अतुल प्रताप सिंह और संदीप कुमार शामिल थे। वन विभाग से सब-इंस्पेक्टर अभिनाश कुमार और मुन्ना लाल शर्मा भी टीम का हिस्सा थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *