भीम आर्मी गांधी मैदान से राजभवन तक निकालेगा अधिकार मार्च:सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग, 70वीं BPSC परीक्षा की जांच; 85% डोमिसाइल नीति समेत कई मांगें

भीम आर्मी गांधी मैदान से राजभवन तक निकालेगा अधिकार मार्च:सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग, 70वीं BPSC परीक्षा की जांच; 85% डोमिसाइल नीति समेत कई मांगें

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी की ओर से शुक्रवार को अधिकार मार्च निकाला जाएगा। पार्टी की ओर से लगाए गए पोस्टर के मुताबिक, आज प्रदेश अध्यक्ष जौहर आजाद के नेतृत्व में यह मार्च 11 बजे गांधी मैदान के गेट नंबर-10 से राजभवन तक निकाला जाएगा। पोस्टर में संगठन ने बिहार की भर्ती परीक्षाओं, डोमिसाइल नीति और सामाजिक अत्याचार से जुड़े कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। 70वीं BPSC परीक्षा की व्यापक जांच की मांग अधिकार मार्च के पोस्टर में BPSC की 70वीं परीक्षा की व्यापक जांच कराने और BPSC चेयरमैन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। इसके अलावा बिहार की सभी भर्तियों में 85 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू करने की भी मांग रखी गई है। संगठन ने BSSC-2 CGL समेत अन्य परीक्षाओं को रद्द करने और दरोगा की 1799 पदों पर बहाली की न्यायिक जांच कराने की मांग भी पोस्टर के माध्यम से उठाई है। दलित-पिछड़ों पर अत्याचार रोकने की मांग पोस्टर में अतिपिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समुदायों पर अत्याचार, शोषण, बलात्कार और हत्या जैसी घटनाओं को लेकर भी चिंता जताई गई है। संगठन ने ऐसी घटनाओं पर सख्त कानून बनाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए ऑनलाइन FIR की व्यवस्था करने की मांग भी रखी गई है। अत्याचार निवारण कानून की तर्ज पर नई व्यवस्था की मांग आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने एससी-एसटी अत्याचार निवारण कानून की तर्ज पर अतिपिछड़ा अत्याचार निवारण कानून बनाने की मांग भी की है। संगठन की ओर से लोगों से बड़ी संख्या में गांधी मैदान पहुंचकर अधिकार मार्च में शामिल होने की अपील की गई है। पोस्टर में साफ तौर पर भर्ती, आरक्षण, डोमिसाइल नीति और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को मार्च का मुख्य आधार बनाया गया है। पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी की ओर से शुक्रवार को अधिकार मार्च निकाला जाएगा। पार्टी की ओर से लगाए गए पोस्टर के मुताबिक, आज प्रदेश अध्यक्ष जौहर आजाद के नेतृत्व में यह मार्च 11 बजे गांधी मैदान के गेट नंबर-10 से राजभवन तक निकाला जाएगा। पोस्टर में संगठन ने बिहार की भर्ती परीक्षाओं, डोमिसाइल नीति और सामाजिक अत्याचार से जुड़े कई मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। 70वीं BPSC परीक्षा की व्यापक जांच की मांग अधिकार मार्च के पोस्टर में BPSC की 70वीं परीक्षा की व्यापक जांच कराने और BPSC चेयरमैन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। इसके अलावा बिहार की सभी भर्तियों में 85 प्रतिशत डोमिसाइल नीति लागू करने की भी मांग रखी गई है। संगठन ने BSSC-2 CGL समेत अन्य परीक्षाओं को रद्द करने और दरोगा की 1799 पदों पर बहाली की न्यायिक जांच कराने की मांग भी पोस्टर के माध्यम से उठाई है। दलित-पिछड़ों पर अत्याचार रोकने की मांग पोस्टर में अतिपिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समुदायों पर अत्याचार, शोषण, बलात्कार और हत्या जैसी घटनाओं को लेकर भी चिंता जताई गई है। संगठन ने ऐसी घटनाओं पर सख्त कानून बनाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए ऑनलाइन FIR की व्यवस्था करने की मांग भी रखी गई है। अत्याचार निवारण कानून की तर्ज पर नई व्यवस्था की मांग आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ने एससी-एसटी अत्याचार निवारण कानून की तर्ज पर अतिपिछड़ा अत्याचार निवारण कानून बनाने की मांग भी की है। संगठन की ओर से लोगों से बड़ी संख्या में गांधी मैदान पहुंचकर अधिकार मार्च में शामिल होने की अपील की गई है। पोस्टर में साफ तौर पर भर्ती, आरक्षण, डोमिसाइल नीति और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को मार्च का मुख्य आधार बनाया गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *