भिवानी में शुक्रवार-शनिवार को बानसून की झमाझम बरसात हुई। इस सीजन की सबसे अधिक बरसात अब हुई। जिसमें भिवानी खंड की बात करें तो सबसे अधिक 110 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा बवानीखेड़ा 60 एमएम बारिश हुई। इसके चलते अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम व न्यूनतम तापमान का अंतर मात्र 1.6 डिग्री सेल्सियस ही बच गया। इधर, बरसात के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति हो गई। जिसके कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लेकिन प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंध बारिश के आगे फैल होते नजर आए। हालांकि प्रशासन द्वारा पानी निकासी को लेकर दावे किए गए थे, वहीं बरसात के बाद अधिकारियों ने भी डिस्पोजलों का दौरा किया। इसके बाद भी जलभराव का लोगों को सामना करना पड़ा। अधिकतम-न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री का अंतर
मौसम विभाग के अनुसार 12 अगस्त तक बरसात की संभावना है। इस दौरान भिवानी जिले में 0-50 प्रतिशत तक बरसात की संभाना बनी है और भारी बारिश भी हो सकती है। इधर, बरसात के बाद 8 अगस्त को भिवानी का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो बीते 24 घंटे में 2 डिग्री सेल्सियस कम हुआ था। जबकि 9 अगस्तक को न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बीत 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। भिवानी में बीते 24 घंटे में हुई बारिश
खंड बारिश
भिवानी 30 एमएम
बवानीखेड़ा 10 एमएम
तोशाम 8 एमएम
सिवानी 5 एमएम
लोहारू 10 एमएम
बहल 18 एमएम
नोट : बारिश के आंकड़े 8 अगस्त सुबह 8 बजे से 9 अगस्त सुबह 8 बजे तक के हैं। भिवानी में शुक्रवार-शनिवार को हुई बारिश
खंड बारिश
भिवानी 80 एमएम
बवानीखेड़ा 50 एमएम
तोशाम 6 एमएम
सिवानी 8 एमएम
लोहारू 30 एमएम
बहल 4 एमएम
नोट : बारिश के आंकड़े 7 अगस्त सुबह 8 बजे से 8 अगस्त सुबह 8 बजे तक के हैं।

