भिवानी में राजमिस्त्री का खेत में जाते समय एक्सीडेंट:पिकअप की टक्कर से 3 बच्चों के पिता की मौत

भिवानी में राजमिस्त्री का खेत में जाते समय एक्सीडेंट:पिकअप की टक्कर से 3 बच्चों के पिता की मौत

भिवानी के गांव नंदगांव में पिकअप की टक्कर लगने के कारण पैदल ही खेत में जा रहे राजमिस्त्री को गंभीर चोटें आई। जिसे उपचार के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जो तीन बच्चों के पिता थे। वहीं मामले की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के गांव नंदगांव निवासी कमल ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि वे 2 भाई व एक बहन है। उसके पिता कृष्ण कुमार की उम्र करीब 52 साल है और वे राजमिस्त्री का काम करते हैं। उसके पिता अपने घर से खेत में पैदल-पैदल जा रहे थे। जब उसके पिता आईटीआई के नजदीक पहुंचे तो एक पिकअप गाड़ी चालक ने अपनी पिकअप गाड़ी को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर लगने के कारण उसके पिता कृष्ण कुमार को गंभीर चोटें आई। वहीं पिकअप गैस एजेंसी का था। अस्पताल में मृत घोषित किया
उसने कहा कि हादसे के बाद मौके पर काफी लोग एकत्रित हो गए और भीड़ का फायदा उठाकर पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। वहीं उसके पिता को उपचार के लिए पीएचसी नंदगांव में लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसके पिता को इलाज के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को देकर पिकअप चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *