भिवानी पहुंची मंत्री श्रुति चौधरी:बोली-किसाऊ बांध से यमुना में आएगा 1300 क्यूसेक पानी, टेल तक पहुंचेगा, तोशाम में 10 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की आधाशिला रखी

भिवानी पहुंची मंत्री श्रुति चौधरी:बोली-किसाऊ बांध से यमुना में आएगा 1300 क्यूसेक पानी, टेल तक पहुंचेगा, तोशाम में 10 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की आधाशिला रखी

भिवानी के तोशाम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित आंगन मिलन समारोह एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत पहुंचे क्षेत्रवासियों को लगभग 10 करोड़ रुपए की विभिन्न सड़क परियोजनाओं की आधाशिला रखी। गांव रिवासा में खेल ट्रैक, गांव धारण में बैक्वर्ड क्लास चौपाल, निंगाणा में सामुदायिक भवन व गांव संडवा, बुडान, छपार राढय़ान, जोगियान व गारनपुरा में सड़कों के चौड़ा करने व उनके निर्माण की सौगात दी गई। इस दौरान मुख्य अतिथि मंत्री श्रुति चौधरी ने किसाऊ बांध परियोजना का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए कहा कि इसके सिरे चढ़ने से यमुना में करीब 1300 क्यूसेक पानी आएगा। जिससे टेल यानी अंतिम छोर तक बैठे किसानों को उनकी आवश्यकतानुसार पूरा पानी सुनिश्चित हो सकेगा। उन्होंने कहा कि इस समारोह का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर गर्भवती महिलाओं, बच्चों और स्वयं सहायता समूहों को सही पोषण, स्वास्थ्य व एनीमिया के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर श्रुति चौधरी ने विभिन्न 19 विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों व स्टालों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। 10 करोड़ से तोशाम में बाईपास का निर्माण होगा
मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि तोशाम क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए करीब 10 करोड़ रुपए की लागत से तोशाम बाईपास के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जा रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र के 6 गांवों समेत अन्य ग्रामीण अंचलों को आपस में जोड़ने वाली संपर्क सड़कों के नवीनीकरण व निर्माण कार्यों को चरणबद्ध तरीके से पूरा कराया जा रहा है, जबकि शेष विकास कार्यों को आगामी दौर में पूरा किया जाएगा। बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण किया जाएगा- श्रुति
सिंचाई और जल संकट के स्थायी समाधान पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के नहरी तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए विश्व बैंक की करीब 6000 करोड़ रुपए की वृहद परियोजना तैयार की गई है। जिसे बीते 13 अगस्त की कैबिनेट मीटिंग में मंजूरी मिल चुकी है। इस परियोजना के तहत बुनियादी ढांचे का आधुनिकीकरण किया जाएगा ताकि पानी के रिसाव व बर्बादी को पूरी तरह रोककर टेल तक पानी पहुंचाया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री स्वयं इस पूरे जल प्रबंधन और नहरी सुधार की व्यक्तिगत स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *