सीकर में ‘भास्कर समाधान’ शहर की उन गलियों और वार्ड्स की आवाज भी बन गया है जिनकी समस्याएं अब तक न सुनी गईं, न कभी सुलझाई गईं। भीड़ में सबसे पीछे खड़े आम आदमी की परेशानी भी अब सीधे जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंच रही हैं। आम आदमी का यही भरोसा ‘भास्कर समाधान’ को जनता का प्रभावी जनमंच बना रहा है। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिनसे लोगों को राहत मिली… किशन कॉलोनी: बेसहारा कुत्तों की परेशानी से मिला छुटकारा सीकर के वार्ड नंबर 46 की किशन कॉलोनी से विनोद कुमार सैनी ने गली में बेसहारा कुत्तों की परेशानी से अवगत करवाया था। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि श्री हरि पैलेस के पीछे की गली में बेसहारा कुत्तों का डर बना हुआ है। गली के नुक्कड़ और मुख्य चौराहों पर झुंड में बैठे रहने वाले ये कुत्ते आते–जाते लोगों पर चुपचाप हमला कर उन्हें काट रहे हैं। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद निगम ने इसका समाधान करवा दिया जिससे कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली है। हेडा चौक: आज एईएन किरण बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ पीएचईडी विभाग की एईएन किरण (सीएसडी 2) ने स्टेशन रोड से संदीप हरलालका की भेजी हुई समस्या का समाधान करवा दिया है। संदीप ने अपनी पोस्ट में लिखा था कि बजाज रोड, हेडा चौक पर स्टेशन रोड से बजाज रोड को जोड़ने वाली सड़क पर पानी की पाइपलाइन काफी समय से लीक है। इसके चलते पानी रास्ते में ही जमा हो रहा है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। समस्या सामने आते ही पीएचईडी की एईएन किरण ने लीकेज ठीक करवा समस्या का समाधान करवा दिया है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब एक नजर उन समस्याओं पर जिनके समाधान पर काम जारी है… चांदपोल: बड़े वाहनों से लगता लंबा जाम, वन–वे हो सीकर के हरिराम विहार मार्ग, श्री कल्याण जी मंदिर चौराहा, चांदपोल पर बड़े वाहनों की वजह से लगने वाले जाम की समस्या मुकेश सोनी ने शेयर की है। उन्होंने लिखा है कि कल्याण जी के मंदिर के सामने मोहल्ला कारीगरान वाले रास्ते पर हर 10 मिनट में बड़ी बसों का आगमन होने से यहां रोज जाम लग जाता है। इससे स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और स्कूली बच्चों की वैन को बहुत परेशानी होती है। सनवाली रोड: सीवरेज के लिए खोदी सड़क, बनानी भूले महाराणा प्रताप नगर से उपेन्द्र ने सीवरेज लाइन के लिए खोदी गई रोड न बनाने की समस्या पोस्ट कर समाधान की अपील की है। उन्होंने बताया कि सदर थाने के पीछे, सनवाली रोड पर महाराणा प्रताप नगर में सीवरेज लाइन डालने के लिए कुछ महीनों पहले बनी हुई सड़क तोड़ी गई थी। पाइपलाइन डालने का काम पूरा होने के बाद भी न तो सड़क ही बनाई न ही तोड़ी गई नालियों को दुरुस्त किया गया। अब बारिश का पानी जमा होने से गली के घरों में सीलन आ रही है। माधव विहार: नालियां नहीं, खाली प्लॉट में जमा हो रहा गंदा पानी सीकर की माधव विहार कॉलोनी की समस्या पोस्ट करते हुए रचित जांगिड़ ने लिखा है कि प्रशासन जल्द समाधान करे। उन्होंने बताया है कि हमारी कॉलोनी में नालियां नहीं बनी होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी आस–पास के खाली प्लॉट में जमा हो रहा है। इन प्लॉट में जंगली झाड़ियां उगने से जहरीले जीवों की समस्या भी खड़ी हो गई है। फतेहपुर रोड: गली में सड़क के नाम पर मिट्टी और कंक्रीट माेहल्ला नार्वान, फतेहपुर रोड से राकेश अग्रवाल ने कॉलोनी की जर्जर सड़कों की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा है कि हमारी कॉलोनी में सालों से न तो पक्की सड़क बनी है न ही टूटी रोड की मरम्मत ही की गई है। इससे गली के लोगों को आने–जाने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड के जेईएन हरिराम को भी कई बार अवगत करवाया है। लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका है। पब्लिक की आवाज बना ‘भास्कर समाधान’ ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट देशभर में इकलौता ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी सीधे अपने इलाके से जुड़े सिविक इश्यू खुद पोस्ट कर सकते हैं। ये सेगमेंट जनता को अपने गली-मोहल्ले की परेशानियां सीधे विभाग के उच्चाधिकारियों के सामने रखने की सुविधा देता है। लोगों से मिले जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद अब इसे और अधिक प्रभावी, सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है। अब सीधे अधिकारियों तक पहुंच रहीं समस्याएं दैनिक भास्कर के इस सेगमेंट में अधिकारी भी अपने एक्शन के बारे में बता सकते हैं। शिकायत जिस विभाग से संबंधित है, वह अब सीधे उन्हीं अधिकारियों तक पहुंचेगी। इसके बाद अधिकारी उस लोकेशन को मैप पर देख सकेंगे। यदि उन्होंने समाधान कर दिया है तो शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी एप के जरिए ही दे सकेंगे या बता सकेंगे कि अभी काम जारी है। अधिकारी चाहें तो जिस यूजर ने शिकायत की है, उसे कॉल भी कर सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ की ये खबरें भी पढ़िए… 1.राम नगर में 5 महीने बाद स्ट्रीट लाइट हुई चालू:सड़क, नाली, सीवरेज और सफाई से जुड़ी समस्याएं पहुंची प्रशासन तक 2. सूरजपोल गेट पर जमा कचरा हुआ साफ:टूटी सड़क, खराब स्ट्रीट लाइट और नाली की सफाई नहीं होने की समस्याएं सामने आईं 3.जेईएन हरिराम बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:स्ट्रीट लाइट, कचरा, पाइपलाइन लीकेज और पेयजल आपूर्ति की समस्याएं सामने आईं 4.एईएन अमित स्वामी बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:शहर में ‘भास्कर समाधान’ पर नागरिकों ने बताईं पानी, सफाई और स्ट्रीट लाइट की समस्याएं 5. गड्ढों और बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या पर एक्शन:घोराना रोड जेजेएन बाइपास और वार्ड नंबर 2 में हुआ समाधान, JEN दीपिका बनीं ‘स्टार ऑफिसर’ 6.एक महीने से बंद हाईमास्ट लाइट हुई ठीक:टूटे सीवरेज चैंबर, पानी जमा होने, सड़क पर गहरे गड्ढों की समस्याएं सामने आई 7.शिव कॉलोनी में नालियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान:बंद स्ट्रीट लाइट, स्पीड ब्रेकर नहीं होने और सड़क पर जगह-जगह गड्ढों जैसी समस्याएं सामने आई 8.डेढ़ महीने से बंद स्ट्रीट लाइट की समस्या का समाधान:सड़क, बिजली से जुड़ी समस्याएं आई सामनें, जेईएन दीपिका बनी आज की ‘स्टार ऑफिसर’ 9.एईएन विकास मिश्रा बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’:सड़क, बिजली, जलभराव और सफाई से जुड़ी शिकायतें आई सामनें 10.नाली की सफाई और जल निकासी की समस्या का समाधान:कचरा, बंद स्ट्रीट लाइट और जाम नालियों से लोग परेशान

