भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होते ही संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को समय पर राहत मिल रही है। ( आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें… ) वार्ड 41 के पार्षद डॉ. रेहान सिद्दीकी बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ ऐशबाग की सोनिया गांधी कॉलोनी निवासी शाहरुख खान ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने लिखा कि इलाके में एक दिन से पानी नहीं आ रहा था, जिससे रहवासियों को काफी परेशानी हो रही थी। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद वार्ड 41 के पार्षद डॉ. रेहान सिद्दीकी ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान श्यामला हिल्स: एक महीने से पड़ा कचरा हटाया श्यामला हिल्स की नादिर कॉलोनी निवासी जैनुद्दीन शाह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि इलाके में करीब एक महीने से कचरा पड़ा हुआ है। बार-बार शिकायत के बावजूद सफाई नहीं होने से रहवासियों को परेशानी हो रही थी। ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत सामने आने के बाद सफाई कराई गई। शिकायतकर्ता जैनुद्दीन शाह ने खुद समस्या के समाधान की पुष्टि की। पानी, कचरा, सीवेज, स्ट्रीट लाइट और सड़क की समस्याओं से परेशान भोपालवासी सुल्तानाबाद: गंदगी और जलभराव से रहवासी परेशान नया बसेरा, शास्त्री नगर निवासी मुकेश वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि ब्लॉक नंबर-1 में गंदगी फैली हुई है। नगर निगम विभाग की ओर से नियमित सफाई नहीं होने के कारण सड़क पर पानी भर रहा है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। एमपी नगर: सीवर लाइन चोक, सड़क पर बह रहा गंदा पानी एमपी नगर, जोन-1 के राधा कृष्ण भोजनालय के पास रहने वाले देव शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि पिछले कई दिनों से सीवर लाइन चोक होने के कारण गंदा और बदबूदार पानी सड़क पर बह रहा है। जलभराव के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। भोजनालय के पास गंदा पानी जमा होने से संक्रमण फैलने का खतरा भी बना हुआ है। करोंद: एकमात्र स्ट्रीट लाइट बंद, अंधेरे में हादसे का खतरा करोंद क्षेत्र की निवासी गोपाल गिरधानी ने शिकायत दर्ज कराई है कि घर के पास विद्युत खंभे पर लगी स्ट्रीट लाइट लंबे समय से बंद है। पूरी गली में यही एकमात्र स्ट्रीट लाइट होने के कारण शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। बारिश के मौसम में अंधेरे के कारण सांप और आवारा कुत्तों से हादसे का खतरा बना रहता है। सईद कॉलोनी: सड़क पर गड्ढों से परेशान रहवासी, स्कूल के बच्चों को भी दिक्कत करोंद क्षेत्र की गैस क्वार्टर्स निवासी सोनम ने शिकायत दर्ज कराई है कि सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दौरान इनमें पानी भर जाता है और आए दिन रिक्शा पलटने की घटनाएं होती हैं। पास में स्कूल होने के कारण बच्चों को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।


