बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर गुरुवार देर रात पुलिस और एसएसबी की टीम ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से करीब 50 लाख रुपए की स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी की बाइक और मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत रुपईडीहा पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने पिलर नंबर 651/11 के पास एक युवक को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जावेद खां (36) पुत्र महमूद खां, निवासी सुभानपुरवा टेपरा, थाना रामगांव, बहराइच के रूप में हुई है। उसके पास से स्मैक के साथ एक बाइक और ओप्पो मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने जावेद के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी को शुक्रवार दोपहर न्यायालय में पेश किया गया। मामले की जांच की जा रही है।

