पूरे देश में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इसी कड़ी में भदोही के जिला कारागार ज्ञानपुर में भी भाई-बहन के मिलन का दृश्य देखने को मिला। दूर-दराज से पहुंची बहनों ने अपने बंदी भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। सुबह से ही बहनें जिला कारागार ज्ञानपुर पहुंचना शुरू हो गई थीं। कतारबद्ध होकर वे जेल के अंदर दाखिल हुईं। उन्होंने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा, मिठाई खिलाई और उनके सुखी व स्वस्थ जीवन की कामना की। सुरक्षाकर्मी कर रहे निगरानी इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों के जल्द रिहा होने की भी कामना की। लंबे समय बाद भाई-बहन के इस मिलन के अवसर पर जेल परिसर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुरक्षाकर्मी लगातार स्थिति पर निगरानी रख रहे थे।

