भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी Velavan Senthilkumar ने Greg Lobban को हराकर जीता Czech Open खिताब

भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी Velavan Senthilkumar ने Greg Lobban को हराकर जीता Czech Open खिताब

नयी दिल्ली, तीन नवंबर भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी वेलवन सेंथिलकुमार ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ब्रनो में खेले गए 35,000 अमेरिकी डॉलर इनामी चेक ओपन का खिताब जीता। इस 28 वर्षीय खिलाड़ी ने फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व रैंकिंग में 31वें स्थान पर काबिज स्कॉटलैंड के ग्रेग लोब्बन को चार गेम तक चले मैच में हराया। विश्व में 42वें नंबर के खिलाड़ी और यहां चौथी वरीयता प्राप्त सेंथिलकुमार ने लोब्बन को 13-11, 11-5, 8-11, 11-7 से पराजित करके अपना 12वां पीएसए टूर खिताब जीता।यह उनका दूसरा कॉपर-स्तरीय खिताब है। इससे पहले उन्होंने अगस्त में बुडापेस्ट ओपन के रूप में अपना पहला कॉपर-स्तरीय खिताब जीता था। इस बीच फिलाडेल्फिया में चल रहे 241,000 अमेरिकी डॉलर इनामी पीएसए प्लैटिनम स्तर की प्रतियोगिता यूएस ओपन में मिस्र के विश्व में नंबर एक और शीर्ष वरीयता प्राप्त मुस्तफा असल ने पहले दौर में भारत के विश्व रैंकिंग में 24वें नंबर के खिलाड़ी अभय सिंह को 11-3, 11-1, 11-7 से हराया।मिस्र के खिलाड़ी ने इसके बाद दूसरे दौर में भारत के एक अन्य खिलाड़ी और विश्व रैंकिंग में 36वें नंबर पर काबिज वीर चोटरानी को 11-1, 11-6, 11-4 से शिकस्त दी। 

नयी दिल्ली, तीन नवंबर भारतीय स्क्वाश खिलाड़ी वेलवन सेंथिलकुमार ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ब्रनो में खेले गए 35,000 अमेरिकी डॉलर इनामी चेक ओपन का खिताब जीता। इस 28 वर्षीय खिलाड़ी ने फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त और विश्व रैंकिंग में 31वें स्थान पर काबिज स्कॉटलैंड के ग्रेग लोब्बन को चार गेम तक चले मैच में हराया। विश्व में 42वें नंबर के खिलाड़ी और यहां चौथी वरीयता प्राप्त सेंथिलकुमार ने लोब्बन को 13-11, 11-5, 8-11, 11-7 से पराजित करके अपना 12वां पीएसए टूर खिताब जीता।

यह उनका दूसरा कॉपर-स्तरीय खिताब है। इससे पहले उन्होंने अगस्त में बुडापेस्ट ओपन के रूप में अपना पहला कॉपर-स्तरीय खिताब जीता था। इस बीच फिलाडेल्फिया में चल रहे 241,000 अमेरिकी डॉलर इनामी पीएसए प्लैटिनम स्तर की प्रतियोगिता यूएस ओपन में मिस्र के विश्व में नंबर एक और शीर्ष वरीयता प्राप्त मुस्तफा असल ने पहले दौर में भारत के विश्व रैंकिंग में 24वें नंबर के खिलाड़ी अभय सिंह को 11-3, 11-1, 11-7 से हराया।

मिस्र के खिलाड़ी ने इसके बाद दूसरे दौर में भारत के एक अन्य खिलाड़ी और विश्व रैंकिंग में 36वें नंबर पर काबिज वीर चोटरानी को 11-1, 11-6, 11-4 से शिकस्त दी।

​Hindi News – News in Hindi – Latest News in Hindi | Prabhasakshi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *