भाजपा संगठन इंदौर में विधानसभा-3 का बढ़ता दबदबा:नगर अध्यक्ष के बाद महिला मोर्चा अध्यक्ष और महामंत्री इसी क्षेत्र से, एक ही वार्ड की निवासी

भाजपा संगठन इंदौर में विधानसभा-3 का बढ़ता दबदबा:नगर अध्यक्ष के बाद महिला मोर्चा अध्यक्ष और महामंत्री इसी क्षेत्र से, एक ही वार्ड की निवासी

भाजपा के संगठनात्मक समीकरणों में इंदौर विधानसभा-3 एक बार फिर चर्चा में है। नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा के बाद अब महिला मोर्चा की नई टीम में भी इस विधानसभा क्षेत्र की मजबूत मौजूदगी सामने आई है। महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रेष्ठा जोशी और महामंत्री माधुरी जायसवाल दोनों विधानसभा-3 से हैं। खास बात यह है कि दोनों एक ही वार्ड की निवासी हैं। श्रेष्ठा जोशी सदर बाजार क्षेत्र में रहती हैं, जबकि माधुरी जायसवाल मराठी मोहल्ला क्षेत्र से आती हैं। दोनों का राजनीतिक क्षेत्र ही नहीं, वार्ड भी एक ही है। संगठन में अध्यक्ष और महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर एक ही विधानसभा क्षेत्र की दो महिला नेताओं की नियुक्ति के बाद भाजपा के भीतर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। पहले भी विधानसभा-3 की महिला नेताओं को मिली कमान भाजपा के शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा भी विधानसभा-3 से आते हैं। अब महिला मोर्चा में अध्यक्ष और महामंत्री दोनों पद इसी क्षेत्र को मिलने से संगठन में विधानसभा-3 का प्रभाव और स्पष्ट दिखाई दे रहा है। महिला मोर्चा में इससे पहले भी विधानसभा-3 से जुड़ी महिला नेताओं को जिम्मेदारी मिलती रही है। पदमा भोजे दो बार अध्यक्ष रहीं। शशि खंडेलवाल, पुष्पा जैन और उज्ज्वला वागल का संबंध भी विधानसभा-3 से रहा है। वहीं ज्योति तोमर दो बार अध्यक्ष रहीं और उनका राजनीतिक संबंध विधानसभा-4 से रहा। शैलजा मिश्रा भी विधानसभा-4 से जुड़ी रही हैं। भाजपा के संगठनात्मक ढांचे में विधानसभा क्षेत्रों को महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में विधानसभा-3 से लगातार प्रमुख पदों पर नेताओं की मौजूदगी को आगामी संगठनात्मक और राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है। श्रेष्ठा जोशी पहले भी रही हैं चर्चा में महिला मोर्चा की नई अध्यक्ष श्रेष्ठा जोशी पहले भी अपने बयानों और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रही हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *