नवरात्र के मौके पर भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना 10 सिर वाले रावण से की है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने तेजस्वी पर झूठे वादे करने, अपराधियों को संरक्षण देने, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने जैसे आरोप लगाए हैं। साथ ही, लैंड फॉर जॉब्स मामले का जिक्र करते हुए नौकरी के बदले ली गई जमीन गरीबों और पिछड़ों को वापस करने की मांग की है। भाजपा के इस हमले पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता एजाज अहमद ने करारा पलटवार किया है। उन्होंने तेजस्वी यादव के 17 महीने के कार्यकाल का हवाला देते हुए 5.5 लाख नौकरियां देने, 3.5 लाख रिक्तियां छोड़ने और 70 दिनों में 2.17 लाख शिक्षकों की बहाली करने का दावा किया। राजद प्रवक्ता ने भाजपा नेताओं को अपने कार्यकाल और उपलब्धियों पर आत्ममंथन करने की नसीहत भी दी। ‘दस सिर-दस झूठ’, भाजपा का तेजस्वी पर निशाना भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने तेजस्वी की तुलना रावण से करते हुए लिखा, ‘तेजस्वी यादव का रावण रूप अब छिप नहीं रहा। दस सिर-दस झूठ।’ भाजपा प्रवक्ता ने तेजस्वी यादव पर युवाओं को नौकरी देने के नाम पर खोखले वादे करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने अपराधियों को संरक्षण देने और बिहार में फिर से ‘जंगलराज’ लाने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया। नीरज कुमार शर्मा ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि तेजस्वी यादव की राजनीति बिहार को फिर से पिछड़ेपन और अंधेरे की ओर ले जाने वाली है। भाजपा प्रवक्ता ने अपने पोस्ट के जरिए तेजस्वी के राजनीतिक वादों और उनके कार्यकाल को लेकर सवाल खड़े किए। लैंड फॉर जॉब्स मामले को लेकर लालू परिवार पर हमला भाजपा प्रवक्ता ने अपने पोस्ट में लैंड फॉर जॉब्स यानी नौकरी के बदले जमीन मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए नौकरी के बदले गरीबों और पिछड़ों से ली गई जमीनों को वापस करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब जागरूक हो चुकी है और अन्याय के खिलाफ खड़ी है। इस मुद्दे को उठाकर उन्होंने राजद नेतृत्व को घेरने की कोशिश की। ‘महागठबंधन सरकार में नफरत की राजनीति खत्म हुई’ एजाज अहमद ने महागठबंधन सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा, ‘महागठबंधन सरकार के दौरान बिहार में नफरत की राजनीति समाप्त हुई थी। आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा मिला था।’ रोजगार की मांग करने वाले युवाओं पर ये लाठीचार्ज करते हैं – एजाज अहमद राजद प्रवक्ता ने कहा कि जो लोग युवाओं को नौकरी और रोजगार से दूर रखते हैं, उन्हें अपने कामकाज पर विचार करना चाहिए। एजाज अहमद ने आरोप लगाया कि नौकरी और रोजगार की मांग करने वाले युवाओं पर लाठीचार्ज किया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने बिहार में महिलाओं के खिलाफ हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। भाजपा नेता अपने गिरेबान में झांकें- राजद राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने भाजपा नेताओं को अपने कार्यकाल और उपलब्धियों पर आत्ममंथन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, ‘भाजपा नेताओं को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपनी उपलब्धियों और कामकाज को देखना चाहिए।’ उन्होंने तेजस्वी यादव के कार्यकाल में किए गए कार्यों का हवाला देते हुए भाजपा के आरोपों को खारिज किया। नवरात्र के मौके पर भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना 10 सिर वाले रावण से की है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने तेजस्वी पर झूठे वादे करने, अपराधियों को संरक्षण देने, परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने जैसे आरोप लगाए हैं। साथ ही, लैंड फॉर जॉब्स मामले का जिक्र करते हुए नौकरी के बदले ली गई जमीन गरीबों और पिछड़ों को वापस करने की मांग की है। भाजपा के इस हमले पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रवक्ता एजाज अहमद ने करारा पलटवार किया है। उन्होंने तेजस्वी यादव के 17 महीने के कार्यकाल का हवाला देते हुए 5.5 लाख नौकरियां देने, 3.5 लाख रिक्तियां छोड़ने और 70 दिनों में 2.17 लाख शिक्षकों की बहाली करने का दावा किया। राजद प्रवक्ता ने भाजपा नेताओं को अपने कार्यकाल और उपलब्धियों पर आत्ममंथन करने की नसीहत भी दी। ‘दस सिर-दस झूठ’, भाजपा का तेजस्वी पर निशाना भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने तेजस्वी की तुलना रावण से करते हुए लिखा, ‘तेजस्वी यादव का रावण रूप अब छिप नहीं रहा। दस सिर-दस झूठ।’ भाजपा प्रवक्ता ने तेजस्वी यादव पर युवाओं को नौकरी देने के नाम पर खोखले वादे करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही उन्होंने अपराधियों को संरक्षण देने और बिहार में फिर से ‘जंगलराज’ लाने की कोशिश करने का आरोप भी लगाया। नीरज कुमार शर्मा ने परिवारवाद और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि तेजस्वी यादव की राजनीति बिहार को फिर से पिछड़ेपन और अंधेरे की ओर ले जाने वाली है। भाजपा प्रवक्ता ने अपने पोस्ट के जरिए तेजस्वी के राजनीतिक वादों और उनके कार्यकाल को लेकर सवाल खड़े किए। लैंड फॉर जॉब्स मामले को लेकर लालू परिवार पर हमला भाजपा प्रवक्ता ने अपने पोस्ट में लैंड फॉर जॉब्स यानी नौकरी के बदले जमीन मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए नौकरी के बदले गरीबों और पिछड़ों से ली गई जमीनों को वापस करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब जागरूक हो चुकी है और अन्याय के खिलाफ खड़ी है। इस मुद्दे को उठाकर उन्होंने राजद नेतृत्व को घेरने की कोशिश की। ‘महागठबंधन सरकार में नफरत की राजनीति खत्म हुई’ एजाज अहमद ने महागठबंधन सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा, ‘महागठबंधन सरकार के दौरान बिहार में नफरत की राजनीति समाप्त हुई थी। आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ावा मिला था।’ रोजगार की मांग करने वाले युवाओं पर ये लाठीचार्ज करते हैं – एजाज अहमद राजद प्रवक्ता ने कहा कि जो लोग युवाओं को नौकरी और रोजगार से दूर रखते हैं, उन्हें अपने कामकाज पर विचार करना चाहिए। एजाज अहमद ने आरोप लगाया कि नौकरी और रोजगार की मांग करने वाले युवाओं पर लाठीचार्ज किया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने बिहार में महिलाओं के खिलाफ हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। भाजपा नेता अपने गिरेबान में झांकें- राजद राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने भाजपा नेताओं को अपने कार्यकाल और उपलब्धियों पर आत्ममंथन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा, ‘भाजपा नेताओं को दूसरों पर आरोप लगाने से पहले अपनी उपलब्धियों और कामकाज को देखना चाहिए।’ उन्होंने तेजस्वी यादव के कार्यकाल में किए गए कार्यों का हवाला देते हुए भाजपा के आरोपों को खारिज किया।

