भाजपा नेता बोले- खड़गे जनता से मांगें माफी:सहरसा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-‘विरोध करेंगे कार्यकर्ता’

भाजपा नेता बोले- खड़गे जनता से मांगें माफी:सहरसा में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा-‘विरोध करेंगे कार्यकर्ता’

सहरसा में भाजपा नेता और पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने खड़गे के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उनसे जनता से माफी मांगने की मांग की। डॉ. रंजन ने चेतावनी दी कि माफी नहीं मांगने पर भाजपा कार्यकर्ता विरोध करेंगे। राहुल गांधी के नेतृत्व पर उठाए सवाल सहरसा के बटराहा स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. आलोक रंजन ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के व्यवहार की तुलना ‘सड़क छाप मवालियों’ से की। चुनावी हार से परेशान होने का लगाया आरोप डॉ. रंजन ने कहा कि चुनाव में लगातार हार के कारण कांग्रेस नेता परेशान हैं। उन्होंने खड़गे से अपने बयान पर गलती स्वीकार करने और जनता से माफी मांगने को कहा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाने और जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। वोट चोरी के आरोपों को बताया गलत भाजपा नेता ने राहुल गांधी की ओर से लगाए गए वोट चोरी के आरोपों को भी गलत बताया। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों पर सवाल उठाते हुए पार्टी के रवैये की आलोचना की। सहरसा में भाजपा नेता और पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने खड़गे के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उनसे जनता से माफी मांगने की मांग की। डॉ. रंजन ने चेतावनी दी कि माफी नहीं मांगने पर भाजपा कार्यकर्ता विरोध करेंगे। राहुल गांधी के नेतृत्व पर उठाए सवाल सहरसा के बटराहा स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉ. आलोक रंजन ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के नेता लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के व्यवहार की तुलना ‘सड़क छाप मवालियों’ से की। चुनावी हार से परेशान होने का लगाया आरोप डॉ. रंजन ने कहा कि चुनाव में लगातार हार के कारण कांग्रेस नेता परेशान हैं। उन्होंने खड़गे से अपने बयान पर गलती स्वीकार करने और जनता से माफी मांगने को कहा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाने और जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। वोट चोरी के आरोपों को बताया गलत भाजपा नेता ने राहुल गांधी की ओर से लगाए गए वोट चोरी के आरोपों को भी गलत बताया। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों पर सवाल उठाते हुए पार्टी के रवैये की आलोचना की।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *