भाजपा नेता के पति का हाफ पेंट में निकाला जुलूस:कॉलर पकड़ पुलिस ने बाजार में घुमाया; दुकान में घुस किया था हमला- पत्नी ने विधायक को सुनाई खरी-खोटी

भाजपा नेता के पति का हाफ पेंट में निकाला जुलूस:कॉलर पकड़ पुलिस ने बाजार में घुमाया; दुकान में घुस किया था हमला- पत्नी ने विधायक को सुनाई खरी-खोटी

पन्ना पुलिस ने देवेंद्रनगर में दो लोगों पर जानलेवा हमले के आरोपी भाजपा नेता के पति अमित जैन को रायसेन के बाड़ी नगर के टोल नाके से गिरफ्तार किया है। अमित जैन एक महीने से फरार था। वह भाजपा नेत्री अमिता बागरी का पति है और उस पर 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अमित जैन का मेडिकल टेस्ट करवाया और कानून का डर दिखाने के लिए उसका हाफ पेंट में पैदल जुलूस भी निकाला। इस दौरान पुलिस उसका कॉलर पकड़े रही। दो तस्वीर देखिए… पत्नी ने विधायक और पुलिस पर लगाए आरोप भाजपा नेता व आरोपी अमित जैन की पत्नी अमिता बागरी ने वीडियो जारी कर पन्ना पुलिस, प्रशासन और गुन्नौर से भाजपा विधायक राजेश वर्मा पर सत्ता का दुरुपयोग करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि देवेंद्रनगर पुलिस ने रायसेन के बाड़ी थाने के पास टोल टैक्स से अमित जैन को जबरन उठाया। पुलिस ने कोर्ट के आदेशों और नियमों की अवहेलना की। ​घटना के एक महीने बाद अचानक मामले को बढ़ा-चढ़ाकर धारा 307 (हत्या के प्रयास) जैसी गंभीर धारा जोड़ दी गई, जो पूरी तरह से दुर्भावनापूर्ण है। अमिता बागरी ने गुन्नौर से अपनी ही पार्टी के विधायक राजेश वर्मा पर भी गंभीर आरोप लगाए। अमिता ने कहा कि अब मैंने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के साथ काम किया है, वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष से भी परिचित हूं। लेकिन, अब वे मेरा फोन ही नहीं उठा रहे हैं। भाजपा विधायक पर लगाए गंभीर आरोप ​उन्होंने कहा कि राजेश वर्मा विधायक बनने के बाद अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बना रहे हैं और फर्जी धाराएं लगवाकर उनका जीवन बर्बाद करने का काम कर रहे हैं। ​अमीता ने दावा किया कि विधायक पूरे दिन देवेंद्रनगर में बैठकर पुलिस पर दबाव बना रहे थे ताकि अमित जैन पर धारा 307 के तहत कार्रवाई करवाई जा सके। इसके साथ ही उन्होंने पन्ना पुलिस प्रशासन, एसपी और थाना प्रभारी पर विधायक के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया।
​उन्होंने कहा कि पुलिस एकतरफा और अन्यायपूर्ण कार्रवाई कर रही है। यह मूल रूप से पारिवारिक और संपत्ति से जुड़ा विवाद था, जिसे जानबूझकर बड़ा अपराध बनाकर पेश किया जा रहा है। अब मेरी लड़ाई देवेनद्र नगर पुलिस से है। बोलीं- मुझे ब्रेन ट्यूमर उन्होंने अपने वीडियो में यह भी जिक्र किया कि वह पिछले एक साल से ‘ब्रेन ट्यूमर’ की गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं, इसके बावजूद उन्हें और उनके परिवार को मानसिक और कानूनी रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने खुद को पार्टी (भाजपा) का 15 वर्षों से समर्पित कार्यकर्ता बताया और मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व स्थानीय सांसद से हस्तक्षेप की मांग की। ​उन्होंने कहा कि उन्होंने फोन पर शीर्ष नेताओं से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि वह इस अन्याय के खिलाफ देवेंद्रनगर थाने के सामने जाकर डटकर विरोध करेंगी। पुलिस ने आरोप नकारे देवेंद्रनगर थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि कार्रवाई उच्च न्यायालय के निर्देशों और कानूनी प्रक्रियाओं के तहत निष्पक्ष हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अब उस दिन की तस्वीर देख लीजिए… दुकान में बैठे भाइयों को था पीटा पन्ना जिले के देवेन्द्रनगर में एक जनरल स्टोर के अंदर घुसकर मारपीट की गई। यह घटना सरकारी अस्पताल के सामने जमीन विवाद को लेकर हुई। पीड़ित दुकानदार सौरभ जैन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अमित जैन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।पूरी खबर पढ़िए…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *