समस्तीपुर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम सुमिरन सिंह को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार समस्तीपुर पहुंचे श्री सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नवनियुक्त भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह ने कहा कि समस्तीपुर में अपने लोगों के बीच सम्मानित होना उनके लिए गर्व की बात है। उन्हें किसान मोर्चा की जिम्मेदारी मिली है, जिसे वह तन-मन-धन से निभाएंगे। किसान मोर्चा को मजबूत करने के साथ-साथ बिहार के किसानों की बदहाल स्थिति में सुधार के लिए भी काम किया जाएगा। सम्मान समारोह का आयोजन इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद यादव ने की। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद यादव ने मिथिला की संस्कृति के अनुसार राम सुमिरन सिंह को अंगवस्त्र, पाग और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इससे पूर्व वंदे मातरम गीत के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
किसानों को सरकार की योनजाओं की जानकारी देंगे सुमिरन सिंह ने कहा कि गांव-गांव जाकर किसानों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास करेंगे। सरकार की ओर से किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी किसानों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकें। किसानों को उनका उचित सम्मान और अधिकार मिले, इसके लिए वह लगातार संघर्ष करते रहेंगे। इस मौके पर भाजपा उत्तरी के जिलाध्यक्ष नीलम सनी, दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा समेत पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। समस्तीपुर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राम सुमिरन सिंह को भाजपा किसान मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार समस्तीपुर पहुंचे श्री सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नवनियुक्त भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह ने कहा कि समस्तीपुर में अपने लोगों के बीच सम्मानित होना उनके लिए गर्व की बात है। उन्हें किसान मोर्चा की जिम्मेदारी मिली है, जिसे वह तन-मन-धन से निभाएंगे। किसान मोर्चा को मजबूत करने के साथ-साथ बिहार के किसानों की बदहाल स्थिति में सुधार के लिए भी काम किया जाएगा। सम्मान समारोह का आयोजन इस अवसर पर भाजपा कार्यालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद यादव ने की। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद यादव ने मिथिला की संस्कृति के अनुसार राम सुमिरन सिंह को अंगवस्त्र, पाग और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इससे पूर्व वंदे मातरम गीत के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
किसानों को सरकार की योनजाओं की जानकारी देंगे सुमिरन सिंह ने कहा कि गांव-गांव जाकर किसानों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास करेंगे। सरकार की ओर से किसानों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी किसानों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि वे इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार कर सकें। किसानों को उनका उचित सम्मान और अधिकार मिले, इसके लिए वह लगातार संघर्ष करते रहेंगे। इस मौके पर भाजपा उत्तरी के जिलाध्यक्ष नीलम सनी, दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा समेत पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

