भागवत थोड़ी देर में मैडिसन गार्डन में स्पीच देंगे:5000 लोग शामिल होंगे; न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर लगीं RSS चीफ की तस्वीरें

भागवत थोड़ी देर में मैडिसन गार्डन में स्पीच देंगे:5000 लोग शामिल होंगे; न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर लगीं RSS चीफ की तस्वीरें

RSS प्रमुख मोहन भागवत अब से थोड़ी देर में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन स्थित इंफोसिस थिएटर में स्पीच देंगे। कार्यक्रम में 5,000 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम का नाम ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ रखा गया है। इसका आयोजन अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग (AHEAD) कर रहा है। यह कार्यक्रम राखी के मौके पर हो रहा है। भागवत के संबोधन से पहले न्यूयॉर्क के फेमस टाइम्स स्क्वायर के बिलबोर्ड पर भागवत की तस्वीरें दिखाई गईं। भागवत 25 अगस्त को न्यूयॉर्क पहुंचे थे। RSS के 100 साल पूरे होने के मौके पर वे अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन दौरे पर हैं। भागवत के कार्यक्रम से जुड़ी 3 तस्वीरें… न्यूयॉर्क में भागवत के कार्यक्रम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग देखें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *