भागलपुर में जीविका समूह की एक महिला पर 1.25 लाख रुपए लेकर फरार होने का आरोप है। जीविका समूह की अन्य महिलाओं का कहना है कि ग्रुप से आरोपी महिला ने 1.25 लाख रुपए कर्ज लिए थे। इसके बाद महिला पिछले 2 महीने से न तो किस्त जमा कर रही है, न जीविका की मीटिंग में शामिल हो रही है। जगदीशपुर थाना में मंगलवार को दिए गए आवेदन में जीविका समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया है कि आरोपी महिला को उसके पति ने कहीं भगा दिया है। महिलाओं ने पुलिस से आरोपी महिला के पति की भूमिका की जांच की मांग की। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला
जीविका समूह की सदस्य लक्ष्मी देवी के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। लक्ष्मी देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि हड़वा गांव के रहने वाले प्रहलाद मंडल की पत्नी रूपा देवी पिछले करीब 4 साल से सरस्वती जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। समूह की सदस्य विशेखा देवी ने बताया कि रूपा देवी पिछले करीब दो महीने से समूह की बैठकों में शामिल नहीं हुई हैं। लंबे समय तक बैठक में नहीं आने और उनके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने के बाद समूह की सदस्यों को चिंता हुई। इसके बाद सदस्यों ने महिला के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि रूपा देवी के नाम पर जीविका और स्वयं सहायता समूह से करीब 1.25 लाख रुपए का कर्ज बकाया है। कर्ज की मूल राशि और ब्याज का भुगतान नहीं होने के बाद समूह की सदस्यों ने उनके पति प्रहलाद मंडल से रूपा देवी के संबंध में जानकारी लेने की कोशिश की। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि प्रहलाद मंडल ने रूपा देवी के बारे में किसी तरह की जानकारी से इनकार किया और कहा कि मुझे नहीं पता कि रूपा ने कर्ज लिया है। कर्ज की राशि चुकाने से बचने के लिए महिला को गायब करने का आरोप प्रहलाद मंडल की ओर से दिए गए बयान के बाद जीविका की महिला सदस्यों ने आशंका जताई कि कर्ज की राशि न चुकाने के उद्देश्य से रूपा को कहीं गायब कर दिया गया है। इसमें उसके पति प्रहलाद की भी भूमिका है। हालांकि, कर्ज लेने वाली रूपा कहां है, इस संबंध में अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। समूह की सदस्यों ने पुलिस से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है। विशेखा देवी ने कहा कि महिला करीब दो माह से लापता है और उसके संबंध में परिजनों की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है। ऐसी स्थिति में उसके साथ किसी तरह की अनहोनी की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। समूह की सदस्यों ने पुलिस से महिला की तलाश कराने के साथ-साथ उसके लापता होने के कारणों की जांच करने और यदि मामले में किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वही, समूह की महिला दीक्षा देवी ने बताया कि रूपा देवी लंबे समय से जीविका समूह से जुड़ी रही हैं और नियमित रूप से समूह की गतिविधियों में हिस्सा लेती थीं। ऐसे में अचानक करीब दो महीने तक उनका समूह की बैठकों में नहीं आना और उनके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिलना चिंता का विषय है। इसी वजह से समूह की ओर से पुलिस को आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की गयी। मामले पर थानेदार रामचंद्र सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है। भागलपुर में जीविका समूह की एक महिला पर 1.25 लाख रुपए लेकर फरार होने का आरोप है। जीविका समूह की अन्य महिलाओं का कहना है कि ग्रुप से आरोपी महिला ने 1.25 लाख रुपए कर्ज लिए थे। इसके बाद महिला पिछले 2 महीने से न तो किस्त जमा कर रही है, न जीविका की मीटिंग में शामिल हो रही है। जगदीशपुर थाना में मंगलवार को दिए गए आवेदन में जीविका समूह की महिलाओं ने आरोप लगाया है कि आरोपी महिला को उसके पति ने कहीं भगा दिया है। महिलाओं ने पुलिस से आरोपी महिला के पति की भूमिका की जांच की मांग की। अब सिलसिलेवार तरीके से जानिए पूरा मामला
जीविका समूह की सदस्य लक्ष्मी देवी के लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। लक्ष्मी देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि हड़वा गांव के रहने वाले प्रहलाद मंडल की पत्नी रूपा देवी पिछले करीब 4 साल से सरस्वती जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं। समूह की सदस्य विशेखा देवी ने बताया कि रूपा देवी पिछले करीब दो महीने से समूह की बैठकों में शामिल नहीं हुई हैं। लंबे समय तक बैठक में नहीं आने और उनके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने के बाद समूह की सदस्यों को चिंता हुई। इसके बाद सदस्यों ने महिला के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि रूपा देवी के नाम पर जीविका और स्वयं सहायता समूह से करीब 1.25 लाख रुपए का कर्ज बकाया है। कर्ज की मूल राशि और ब्याज का भुगतान नहीं होने के बाद समूह की सदस्यों ने उनके पति प्रहलाद मंडल से रूपा देवी के संबंध में जानकारी लेने की कोशिश की। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि प्रहलाद मंडल ने रूपा देवी के बारे में किसी तरह की जानकारी से इनकार किया और कहा कि मुझे नहीं पता कि रूपा ने कर्ज लिया है। कर्ज की राशि चुकाने से बचने के लिए महिला को गायब करने का आरोप प्रहलाद मंडल की ओर से दिए गए बयान के बाद जीविका की महिला सदस्यों ने आशंका जताई कि कर्ज की राशि न चुकाने के उद्देश्य से रूपा को कहीं गायब कर दिया गया है। इसमें उसके पति प्रहलाद की भी भूमिका है। हालांकि, कर्ज लेने वाली रूपा कहां है, इस संबंध में अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। समूह की सदस्यों ने पुलिस से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है। विशेखा देवी ने कहा कि महिला करीब दो माह से लापता है और उसके संबंध में परिजनों की ओर से स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही है। ऐसी स्थिति में उसके साथ किसी तरह की अनहोनी की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। समूह की सदस्यों ने पुलिस से महिला की तलाश कराने के साथ-साथ उसके लापता होने के कारणों की जांच करने और यदि मामले में किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वही, समूह की महिला दीक्षा देवी ने बताया कि रूपा देवी लंबे समय से जीविका समूह से जुड़ी रही हैं और नियमित रूप से समूह की गतिविधियों में हिस्सा लेती थीं। ऐसे में अचानक करीब दो महीने तक उनका समूह की बैठकों में नहीं आना और उनके बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिलना चिंता का विषय है। इसी वजह से समूह की ओर से पुलिस को आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की गयी। मामले पर थानेदार रामचंद्र सिंह ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

