भांजे कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा- सुनीता आहूजा के रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोले- भगवान करे सब अच्छा हो जाए

भांजे कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा- सुनीता आहूजा के रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोले- भगवान करे सब अच्छा हो जाए

Krushna Abhishek on Govinda Sunita Ahuja Dispute: गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में दरार की खबरें पिछले काफी समय से आ रही है। सुनीता लगातार पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाती आई है। 2 साल पहले सुनीता ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी थी, जो अब वापिस ले ली है। उनका आरोप है कि गोविंदा अलग होने के बाद दूसरी शादी कर सकते थे। अब उनके भांजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने मामा-मामी पर चुप्पी तोड़ते हुए भगवान से प्रार्थना की है।

कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा- सुनीता आहूजा पर क्या कहा?

कृष्णा अभिषेक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कॉमेडियन किकू शारदा के साथ एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। जैसे ही पैपराजी की उनपर नजर पड़ी। वह गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर उनसे सवाल-जवाब करने लगे। 

कृष्णा अभिफेक ने कहा, “हम लोग उदयपुर जा रहे हैं मस्ती करने। केवल मस्ती पर ही सवाल करना। पता नहीं बाकी लोग क्यों मामा-मामी पर बात कर रहे हैं। मैं उनके लिए अपनी तरफ से पर्सनली कोई बात नहीं करुंगा। मैं अपनी मामी सुनीता और मामा गोविंदा से बेहद प्यार करता हूं। बस भगवान करे जो है वो सब जल्द सॉल्व हो जाए।”

कश्मीरा शाह ने किया था सुनीता आहूजा को सपोर्ट

इससे पहले कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह ने भी सुनीता आहूजा को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि जो भी सुनीता मामी कर रही हैं वह सही है मैं हमेशा उनके साथ हूं और मेरा सपोर्ट उन्हीं को है। सोशल मीडिया पर लगातार फैंस गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते पर कमेंट कर रहे हैं।

बता दें, कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के रिश्ते भी कई सालों तक तनाव रहा था। हालांकि, पिछले कुछ समय में दोनों परिवारों के बीच दूरियां कम होने की खबरें आई थीं। ऐसे में गोविंदा और सुनीता का विवाद सार्वजनिक होने के बाद कृष्णा का सावधान बयान काफी अहम माना जा रहा है।

आरती सिंह भी नहीं करना चाहतीं सार्वजनिक चर्चा

इससे पहले कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह ने भी गोविंदा और सुनीता के रिश्ते पर सार्वजनिक टिप्पणी करने से इनकार किया था। आरती ने कहा था कि यह उनके परिवार का निजी मामला है और वह अपने से बड़ों के बीच नहीं बोलना चाहतीं। उन्होंने यह भी कहा था कि अपनी भावनाएं वह परिवार के लोगों से निजी तौर पर शेयर करेंगी, दुनिया के सामने नहीं। 

आरती ने कहा था कि वह सुनीता मामी, टीना आहूजा, यशवर्धन और अपनी मां से इस मुद्दे पर बात करेंगी। उनके मुताबिक, परिवार की बात को कैमरे के सामने रखने के बजाय घर के भीतर सुलझाना ज्यादा सही है। 

कैसे शुरू हुआ विवाद?

गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी करीब चार दशक पुरानी है। दोनों ने 1987 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं- टीना आहूजा और यशवर्धन आहूजा। पिछले दो सालों से दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें सामने आती रही हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनीता ने दिसंबर 2024 में बांद्रा फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की थी। हालांकि, 19 अगस्त 2026 को उन्होंने यह केस वापस ले लिया। गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा था कि दोनों अलग नहीं हो रहे हैं और सुनीता ने अपना फैसला बदल लिया है। 

कोमल रानी को लेकर बढ़ी चर्चा

विवाद उस समय और बढ़ गया, जब गोविंदा को उनकी फिल्म ‘रूपा’ की सह-कलाकार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ देखा गया। इसके बाद सुनीता ने गोविंदा और कोमल के कथित रिश्ते पर सवाल उठाए। उन्होंने यहां तक दावा किया कि दोनों शादी करने की योजना बना रहे थे। हालांकि, गोविंदा और कोमल ने इस तरह के रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। 

गोविंदा ने भी सुनीता के बयानों पर प्रतिक्रिया दी और सार्वजनिक रूप से मर्यादा बनाए रखने की अपील की। इसी बीच कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह के बयानों से लगता है कि परिवार इस विवाद को सार्वजनिक बहस बनाने के बजाय निजी तौर पर सुलझाना चाहता है। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि गोविंदा और सुनीता अपने रिश्ते को लेकर आगे क्या फैसला लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *