इंस्टाग्राम पर सुनीता आहूजा ने किया गोविंदा को अनफॉलो, लोगों ने उठाए कपल के रिश्ते पर सवाल

इंस्टाग्राम पर सुनीता आहूजा ने किया गोविंदा को अनफॉलो, लोगों ने उठाए कपल के रिश्ते पर सवाल

Sunita Ahuja unfollowed husband Govinda: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर-1’ गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का पारिवारिक ड्रामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों के बीच जारी अनबन की खबरों के बीच अब एक नया मोड़ आ गया है। हाल ही में फैमिली कोर्ट से अपनी दो साल पुरानी तलाक की अर्जी वापस लेने के बाद जहां माना जा रहा था कि दोनों के बीच सब ठीक हो गया है, वहीं अब सोशल मीडिया पर सुनीता आहूजा के एक कदम ने फिर सवाल उठा दिए हैं। सुनीता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पति गोविंदा को अनफॉलो कर दिया है।

सुनीता आहूजा ने किया गोविंदा को अनफॉलो

19 अगस्त को गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने मीडिया में आधिकारिक बयान देकर पुष्टि की थी कि सुनीता आहूजा ने बांद्रा फैमिली कोर्ट से तलाक की अर्जी वापस ले ली है। मैनेजर का कहना था कि दोनों के बीच के सारे गिले-शिकवे दूर हो चुके हैं, मामला अब आधिकारिक तौर पर खत्म हो गया है और कपल का रिश्ता फिर से मजबूत और सुखद स्थिति में है।

लेकिन मैनेजर के इस दावे के महज कुछ ही दिनों बाद इंस्टाग्राम पर सुनीता द्वारा गोविंदा को अनफॉलो किए जाने से फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि अगर वाकई दोनों के बीच सब ठीक हो गया है, तो फिर सोशल मीडिया पर यह दूरी क्यों?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *