भास्कर न्यूज|गुमला नगर परिषद, गुमला ने शहर में अवैध भवन निर्माण के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में क्षेत्र में निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिन भवनों के स्वीकृत नक्शे से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, उनके मालिकों को नोटिस देकर स्वीकृत भवन नक्शा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया जा रहा है। ईओ मनीष कुमार ने स्पष्ट किया है कि भवन निर्माण निर्धारित नियमों के अनुरूप होना चाहिए। इसे सक्षम प्राधिकार से स्वीकृति मिलनी चाहिए। अभियान के तहत निर्माणाधीन भवनों की जांच की जाएगी। बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण पाए जाने पर लागू कानून तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान शहर में व्यवस्थित शहरी विकास, भवन निर्माण नियमों के अनुपालन, नियोजित विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। मौके पर कमलेश महतो, राहुल कुमार, विवेक नंदे व अटल सोय थे। भास्कर न्यूज|गुमला नगर परिषद, गुमला ने शहर में अवैध भवन निर्माण के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में क्षेत्र में निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिन भवनों के स्वीकृत नक्शे से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं, उनके मालिकों को नोटिस देकर स्वीकृत भवन नक्शा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया जा रहा है। ईओ मनीष कुमार ने स्पष्ट किया है कि भवन निर्माण निर्धारित नियमों के अनुरूप होना चाहिए। इसे सक्षम प्राधिकार से स्वीकृति मिलनी चाहिए। अभियान के तहत निर्माणाधीन भवनों की जांच की जाएगी। बिना स्वीकृत नक्शे के निर्माण पाए जाने पर लागू कानून तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान शहर में व्यवस्थित शहरी विकास, भवन निर्माण नियमों के अनुपालन, नियोजित विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। मौके पर कमलेश महतो, राहुल कुमार, विवेक नंदे व अटल सोय थे।

