भरतपुर नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग सुबह 7 बजे शुरू होगी। शाम 6 बजे तक मतदान होगा। नगर निगम में 65 वार्डों के वोटिंग की जाएगी। 201 बूथों पर 2 लाख 11 हजार 59 मतदाता वोटिंग करेंगे। 65 वार्डों में 401 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। भरतपुर नगर निगम, भुसावर और रूपवास नगर पालिका में वोटिंग चल रही है। जिले के बाकी नगर पालिका में 11 सितंबर को वोटिंग होगी। सभी नगर निकाय की गणना 14 सितंबर को की जाएगी। भरतपुर नगर निगम में 201 बूथों पर 2 लाख 11 हजार 59 मतदाता वोटिंग में हिस्सा लेंगे। सबसे ज्यादा प्रत्याशी भरतपुर नगर निगम में हैं। नगर निगम में 401 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भरतपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा प्रत्याशी 29 में हैं। यहां कुल 15 प्रत्याशी खड़े हुए हैं। वहीं सबसे कम प्रत्याशी वार्ड नंबर 18 में हैं। यहां सिर्फ 2 प्रत्याशी खड़े हुए हैं।

