कैमूर के भभुआ में सब्जी मंडी में धनंजय कुमार उर्फ धनजी की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को पकड़ा है। इनमें दो बालिग और दो नाबालिग हैं। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है। आरोपियों को सब्जी मंडी से थाने तक शहर में घुमाया गया। 11 अक्टूबर को हुई थी हत्या कैमूर के एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि 11 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे भभुआ की सब्जी मंडी में वार्ड नंबर 25 निवासी धनंजय कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के लिए गठित टीम ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार बालिग आरोपियों की पहचान वार्ड नंबर 20 निवासी अखिलेश कुमार उर्फ भंटु और वार्ड नंबर 21 निवासी कृष्णा पटेल के रूप में हुई है। दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। नशा और पुरानी गुटबाजी बताई जा रही वजह पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे नशा और पुरानी गुटबाजी की बात सामने आई है। मामले में चार से पांच अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने फरार आरोपियों को आत्मसमर्पण करने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। कैमूर के भभुआ में सब्जी मंडी में धनंजय कुमार उर्फ धनजी की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को पकड़ा है। इनमें दो बालिग और दो नाबालिग हैं। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया है। आरोपियों को सब्जी मंडी से थाने तक शहर में घुमाया गया। 11 अक्टूबर को हुई थी हत्या कैमूर के एसपी शिखर चौधरी ने बताया कि 11 अक्टूबर को शाम करीब 5 बजे भभुआ की सब्जी मंडी में वार्ड नंबर 25 निवासी धनंजय कुमार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की जांच के लिए गठित टीम ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार बालिग आरोपियों की पहचान वार्ड नंबर 20 निवासी अखिलेश कुमार उर्फ भंटु और वार्ड नंबर 21 निवासी कृष्णा पटेल के रूप में हुई है। दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया है। नशा और पुरानी गुटबाजी बताई जा रही वजह पुलिस के अनुसार, हत्या के पीछे नशा और पुरानी गुटबाजी की बात सामने आई है। मामले में चार से पांच अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने फरार आरोपियों को आत्मसमर्पण करने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी।

