भदोही में मुख्यालय पर नहीं मिलीं 2 एएनएम:सीएमओ ने 7 दिन का वेतन रोका, CMO ने कहा- लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

भदोही में मुख्यालय पर नहीं मिलीं 2 एएनएम:सीएमओ ने 7 दिन का वेतन रोका, CMO ने कहा- लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

भदोही में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष चक ने सोमवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर लखनो का दोपहर 3 बजे निरीक्षण किया। इस दौरान एएनएम सुष्मिता चौधरी मुख्यालय पर मौजूद नहीं मिलीं। जांच में पता चला कि वह मुख्यालय पर निवास भी नहीं कर रही हैं। इस पर सीएमओ ने सुष्मिता चौधरी का सितंबर 2026 का 7 दिन का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया। इसके बाद सीएमओ ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर वारी-1 और वारी-2 का भी निरीक्षण किया। यहां भी एएनएम रितु बिंद मुख्यालय पर नहीं मिलीं। इस पर उनका भी सितंबर 2026 का 7 दिन का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया। सीएमओ ने सभी स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए कि वे शासन के नियमों के अनुसार कार्य करें। लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी समय से अस्पताल में मौजूद रहें और आने वाले मरीजों का ठीक से इलाज सुनिश्चित करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *