पलवल में दुकान पर बैठे पिता-पुत्र पर बदमाशों का हमला:लूट का विरोध करने पर तानी बंदूक, लोहे की रॉड मारी, 35 हजार रुपए ले गए

पलवल में दुकान पर बैठे पिता-पुत्र पर बदमाशों का हमला:लूट का विरोध करने पर तानी बंदूक, लोहे की रॉड मारी, 35 हजार रुपए ले गए

पलवल के शमशाबाद में एक दुकान पर बैठे पिता-पुत्र पर बदमाशों ने जानलेवा हमला किया। इस दौरान बदमाशों ने दुकान में लूटपाट भी की। हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैंप थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंप थाना इंचार्ज कृष्ण गोपाल ने बताया कि शमशाबाद निवासी मोहित ने शिकायत में बताया है कि उसका भाई रोहित और उसके माता-पिता दुकान पर काम कर रहे थे। तभी 10- 11 बदमाश जबरदस्ती दुकान में घुस आए और लूटपाट करने लगे। लोहे की रॉड और कुल्हाडी से किया हमला मोहित के मुताबिक, विरोध करने पर बदमाशों ने रोहित के सिर पर बंदूक तान दी। जब उसके माता-पिता ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी से हमला कर रोहित और उसके पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि बदमाश दुकान से 35 हजार रुपए का कैश भी लूटकर ले गए। हमलावरों में से तीन की पहचान दीपक, राहुल और कृष्ण के रूप में हुई है।घटना की खबर मिलते ही किठवाड़ी पुल चौकी पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों की रिपोर्ट ली। मामले की जांच कर रहे किठवाड़ी पुल चौकी के एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि मारपीट की पुष्टि हुई है। हालांकि, शिकायत में दर्ज 35 हजार रुपये की लूट का मामला फिलहाल संदिग्ध लग रहा है, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *