भदोही में नाबालिग से पिटाई का VIDEO:भीड़ ने मुक्का-लात से मारा, छेड़छाड़ के आरोप में FIR

भदोही में नाबालिग से पिटाई का VIDEO:भीड़ ने मुक्का-लात से मारा, छेड़छाड़ के आरोप में FIR

भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव में एक नाबालिग लड़के की पिटाई का वीडियो सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि लड़के पर एक नाबालिग लड़की से गलत व्यवहार करने का आरोप है। पुलिस ने छेड़छाड़ और पिटाई, दोनों मामलों में कार्रवाई की है। दुर्गागंज थाने में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में लड़के के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। वहीं, वायरल वीडियो में कुछ लोग नाबालिग लड़के को पीटते दिख रहे हैं। पुलिस ने लड़के से मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की है। इन लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए चालान कोर्ट भेजा गया है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़के के पिता सूरत में काम करते हैं और उसकी मां का निधन हो चुका है। वह गांव में अपने दादा-दादी के साथ रहता है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि छेड़छाड़ के मामले में केस दर्ज हुआ है, लेकिन लड़के के साथ हुई मारपीट में भी उचित धाराओं में मुकदमा होना चाहिए। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से जुड़े मामलों में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जांच के आधार पर आगे एक्शन लिया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *