अलवर में फिर बढ़ेगी गर्मी:25-26 सितंबर को 39 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान, अब तक सामान्य से 5 प्रतिशत कम बारिश हुई

अलवर में फिर बढ़ेगी गर्मी:25-26 सितंबर को 39 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान, अब तक सामान्य से 5 प्रतिशत कम बारिश हुई

अलवर में मंगलवार सुबह से ही तेज धूप है। धूप के चलते सुबह से ही गर्मी का असर महसूस होने लगा है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से आज जिले में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग ने मंगलवार के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। अगले दिनों में भी आंशिक बादल रहने का अनुमान है। 23 सितंबर को अधिकतम तापमान 37, 24 सितंबर को 36 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं 25 और 26 सितंबर को तापमान 39 डिग्री तक पहुंच सकता है। बतादें, पिछले कुछ दिनों से तापमान बढ़ने के कारण आमजन गर्मी और उमस से परेशान नजर आ रहे हैं। अब मौसम में गर्मी का असर फिर बढ़ने का अनुमान है। सामान्य से 5 प्रतिशत कम बारिश अलवर में इस मानसून सीजन में अब तक 506 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है, जबकि 22 सितंबर तक सामान्य बारिश 534.7 मिलीमीटर होनी चाहिए थी। इस तरह जिले में अब तक बारिश सामान्य से करीब 5 प्रतिशत कम है। आगामी दिनों में तापमान बढ़ने के साथ दिन में गर्मी का असर फिर से बढ़ने की संभावना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *