लखनऊ में गोमती नगर के विभूति खंड में एसीसी सीमेंट और अंबुजा सीमेंट की ओर से भगवान श्री गणेश का पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद विधि-विधान से यज्ञ अनुष्ठान संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में कंपनी से जुड़े कर्मचारियों ने श्रद्धा के साथ भाग लिया और भगवान गणेश की आराधना की। कार्यक्रम का संचालन पंडित कृष्ण देव पांडे के सानिध्य में किया गया। इस दौरान कुमार आकाश, महेंद्र मोहन श्रीवास्तव, धनंजय राय, आलोक कुमार, जितेंद्र शर्मा, अमित श्रीवास्तव, करुणेश वर्मा सहित एसीसी परिवार के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने भगवान गणेश से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। यज्ञ अनुष्ठान के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया।

